scriptभाजपा के गढ़ कोटा में कांग्रेस ने जीते दोनों महापौर, राजीव अग्रवाल व मंजू मेहरा महापौर निर्वाचित | Manju Mehra elected North Mayor, Kota South Mayor election Live Update | Patrika News
कोटा

भाजपा के गढ़ कोटा में कांग्रेस ने जीते दोनों महापौर, राजीव अग्रवाल व मंजू मेहरा महापौर निर्वाचित

कोटा दक्षिण में मचा भारी घमासान, निर्दलीय पार्षद हुए निर्णायक, निर्दलीयों की भूमिका से कांग्रेस की नैया हुई पार, उत्तर के साथ दक्षिण की सीट भी जीती

कोटाNov 10, 2020 / 02:39 pm

Kanaram Mundiyar

photo_2020-11-10_15-34-50_1.jpg

भाजपा के गढ़ कोटा में कांग्रेस ने जीते दोनों महापौर, राजीव अग्रवाल व मंजू मेहरा महापौर निर्वाचित


कोटा.
कोटा के दोनों नगर निगम में महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में दोनों महापौर पद जीत लिए हैं। भाजपा के गढ़ को ढहाते हुए दोनों निगमोंं में कांग्रेस प्रत्याशियों ने महापौर पद पर जीत दर्ज की है। कोटा उत्तर में कांग्रेस की मंजू मेहरा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस की मंजू मेहरा ने भाजपा की संतोष बैरवा को हराया है। इसी तरह से कोटा दक्षिण में कांग्रेस के राजीव अग्रवाल महापौर निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के राजीव अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी विवेक राजवंशी को शिकस्त दी है।


कोटा नगर निगम के चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। कांग्रेस ने निकाय चुनाव में भाजपा के गढ़ दक्षिण में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके भाजपा को पछाड़ दिया था। पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर क्षेत्र के साथ ही दक्षिण में भी भारी बढ़त लेते हुए 36 सीटों पर जीत के झंड़े गाड़ दिए थे। हालांकि भाजपा के पार्षद भी 36 सीटों पर ही जीत पाए थे। चुनाव में आठ निर्दलीय जीतने के कारण दक्षिण महापौर के चुनाव में पेंच फंस गया था। मतगणना के बाद से भाजपा व कांग्रेस के बीच घमासान मचा था। बाड़ेबंदी में निर्दलीय पार्षदों को जबरन ले जाने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेसियों ने काफी हंगामा किया। मंगलवार को महापौर मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी लेखराज को बस से नीचे उतारने के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। लाठीचार्ज से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

निर्दलीय पार्षदों की अहम भूमिका–
चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी अहम रही है। कोटा उत्तर में कांग्रेस की जीत पहले से ही एकतरफा दिखाई दे रही है। कोटा दक्षिण को लेकर विवाद गहरा रहा था। कोटा दक्षिण के चुनाव के मतदान के दौरान एक निर्दलीय पार्षद को बचाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

उत्तर को भाजपा की कोई तैयारी नहीं थी, दक्षिण पर था जोर-
कोटा उत्तर नगर निगम में महापौर के लिए मतदान को लेकर भाजपा की कोई रणनीति नहीं रही। इसलिए इस निगम में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। भाजपा ने संतोष बैरवा को महापौर प्रत्याशी बनाया, लेकिन सोमवार तक कोई हलचल नहीं दिखी इस निगम में 70 में से भाजपा के 14 पार्षद जीते थे। यहां भाजपा धड़ेबंदी और गुटबाजी में बंटी रही। एक धड़ा यहां महापौर का प्रत्याशी उतारने के पक्ष में नहीं था। भाजपा का पूरा फोकस दक्षिण नगर निगम के महापौर को लेकर ही रहा।
READ MORE : कोटा में महापौर चुनाव के दौरान लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता घायल

कोटा महापौर चुनाव : एक नजर
कोटा उत्तर नगर निगम-
कुल सीटें- 70
कांग्रेस पार्षद- 47
भाजपा पार्षद- 14
निर्दलीय- 8
अन्य- 1
विजेता महापौर मंजू मेहरा (कांग्रेस)- मत मिले- 50
पराजित- प्रत्याशी संतोष बैरवा (भाजपा)- मत मिले- 19
खारिज मत— 1
कोटा दक्षिण नगर निगम
कुल सीटें- 80
कांग्रेस पार्षद- 36
भाजपा पार्षद- 36
निर्दलीय- 8
विजेता महापौर राजीव अग्रवाल (कांग्रेस)- मत मिले- 41
पराजित- प्रत्याशी विवेक राजवंशी (भाजपा)- मत मिले-39

Home / Kota / भाजपा के गढ़ कोटा में कांग्रेस ने जीते दोनों महापौर, राजीव अग्रवाल व मंजू मेहरा महापौर निर्वाचित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो