scriptससुराल वालों ने इतना प्रताडि़त किया कि उसने मौत को गले लगा लिया! | Married woman dies by eating sleeping pills in kota | Patrika News

ससुराल वालों ने इतना प्रताडि़त किया कि उसने मौत को गले लगा लिया!

locationकोटाPublished: Mar 05, 2021 06:58:57 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

विवाहिता ने नींद की गोलियां खाकर दी जान
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

ससुराल वालों ने इतना प्रताडि़त किया कि उसने मौत को गले लगा लिया!

ससुराल वालों ने इतना प्रताडि़त किया कि उसने मौत को गले लगा लिया!

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

परिजन का आरोप है कि विवाहिता ससुराल पक्ष की ओर से दहेज प्रताडऩा के चलते शादी के कुछ साल बाद से ही मायके में रह रही थी। उसके 6 साल की एक बेटी भी है। तनाव के कारण उसने नींद की गोलियों का सेवन कर लिया।

बोरखेड़ा थानाधिकारी महेन्द्र मीणा ने बताया कि बोरखेड़ा ग्रामीण पुलिस लाइन निवासी रेणु कंवर की शादी वर्ष 2012 में करौली जिले में ऋ षिराजपाल सिंह से हुई थी। रेणु के पिता कोटा ग्रामीण पुलिस लाइन में तैनात हैं और रिटायर्ड फौजी हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पैसे की डिमांड करते थे।
रेणु को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे थे। प्रताडऩा से दुखी होकर रेणु मायके में आकर रहने लगी थी। रेणु की मौत की सूचना के बाद ससुराल पक्ष से एक व्यक्ति कोटा नहीं आया। पीडि़त परिजनों ने बोरखेड़ा थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में नियमानुसार मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो