scriptसूर्य बदलेंगे राशि .जेठ से पहले ही तपेगी धरती… जानिए सूर्य का राशि परिवर्तन से क्या होंगे प्रभाव ! इन 5 राशियों को मिलेगा अधिक लाभ | May 15, Sun God will change his zodiac sign Taurus | Patrika News

सूर्य बदलेंगे राशि .जेठ से पहले ही तपेगी धरती… जानिए सूर्य का राशि परिवर्तन से क्या होंगे प्रभाव ! इन 5 राशियों को मिलेगा अधिक लाभ

locationकोटाPublished: May 13, 2019 07:08:27 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

15 मई को सूर्यदेव अपनी राशि परिवर्तन कर वृषभ आएगे जो अब आने वाले…

May 15, Sun God will change his zodiac sign Taurus

सूर्य बदलेंगे राशि .जेठ से पहले ही तपेगी धरती… जानिए सूर्य का राशि परिवर्तन से क्या होंगे प्रभाव ! इन 5 राशियों को मिलेगा अधिक लाभ

कोटा. सूर्य ब्रह्मांड के एक जीवंत ग्रह के तौर पर जाने जाते हैं और उनका राशि परिवर्तन एक अहम ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहा जाता है। 15 मई को सूर्यदेव अपनी राशि परिवर्तन कर वृषभ आएगे जो अब आने वाले 1 माह यानी 15 जून तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे, तत्पश्चात वे मिथुन में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार वृषभ शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है।
OMG: खुद की लंबाई से ज्यादा खा गया लोहे की कीलें अब पेट से निकल रही है… जानिए यह अजब गजब कहानी

शुक्र अभी मेष राशि में सूर्य के साथ था। सूर्य की वजह से गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। मंगल-राहु की युति मिथुन राशि में है और शनि-मंगल की एक दूसरे पर दृष्टि होने से भूकंपन के योग बन रहे हैं। सोने-चांदी के रुख में तेजी आएगी और पानी की कमी से जनता त्रस्त हो सकती है। सूर्य की वृषभ संक्राति में ही 25 मई से 3 जून 2019 तक नवतपा भी रहेगा।
मेष आलस्य तथा सोचे कार्यों में गति नहीं आने से मन उदास रहेगा

वृषभ आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। संपत्ति निवेश से भी लाभ प्राप्त होगा

मिथुन घर -परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है।

कर्क अकारण परेशानियों , आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है।
सिंह हिम्मत बनाए रखें और किसी भी कार्य में अपना पूरा प्रयास करें। ।

कन्या मित्रों और रिश्तेदारों से मदद प्राप्त होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे।

तुला संतान सुख , आय बेहतर रहेगी। कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक अटके कार्यों में गति आएगी। मई अंत और जून के प्रारंभ में सतर्क रहें।

धनु आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। मन विचलित रहेगा। अनावश्यक परेशानियां आएंगी।

मकर अज्ञात भय रहेगा, लेकिन आय अच्छी रहेगी। भविष्य को लेकर चिंता भी रहेगी।

कुंभ आय बेहतर रहेगी और सफलता भी मिलेगी। उत्साहित महसूस करेंगे।

मीन नए लोगों से संपर्क होगा। परिवार का साथ मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो