बैठक के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि यह कांग्रेस का काला राज है, इसलिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी बनाई है। इसका ब्लैक पेपर भी जारी किया गया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा, राजस्थान बलात्कार के मामलों में पहले और महिलाओं पर अत्याचार के मामले में देश में दूसरे नम्बर पर है। दलितों पर अत्याचार के मामले में तीसरे, साइबर क्राइम में पहले नम्बर, बेरोजगारी में दूसरे नम्बर पर है। इसी तरह बेरोजगारी के कारण आत्महत्या में पहले, पेट्रोल-डीजल व बिजली की कीमतों पर पहले नम्बर पर है। यह विषय राजनीतिक प्रस्ताव में शामिल किए गए हैं।बैठक में प्रदेश सरकार पर भ्रष्ट, निर्लज्ज और संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए यह निर्णय लिया कि भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ जन आंदोलन का आव्हान करेगी। इसके साथ ही 2023 में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प भी लिया गया।