script

स्मृति शेष..एक कार्यक्रम में जब सुषमा स्वराज के सेंडिल गुम हो गए थे…

locationकोटाPublished: Aug 07, 2019 11:31:02 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

एक खास तरह के सेंडिल पहनती थी सुषमा स्वराज
 

kota news

स्मृति शेष..एक कार्यक्रम में जब सुषमा स्वराज के सेंडिल गुम हो गए थे…

कोटा. भाजपा महिला मोर्चा का 2002 में कोटा के दशहरा मैदान में अधिवेशन हुआ था। उसमें मोर्चा की शहर अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल के आमंत्रण पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आईं थी। अग्रवाल ने स्वराज के कोटा से जुड़ा एक रोचक संस्मरण बताया। अग्रवाल ने बताया कि दशहरा मैदान में आयोजित सम्मेलन में संबोधन के बाद स्वराज मंच से उतर कर आई तो उनके सेंडिल गायब मिले। कार्यकर्ताओं ने काफी देर ढंूढ़े, लेकिन नहीं मिले। फिर हम स्वराज को साथ लेकर गुमानपुरा में एक शोरूम पर आए। वे एक नामी कम्पनी के ही सेंडिल पहनती थी, उस शोरूम से सेंडिल लिए। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई थी।

कश्मीर में धारा 370 के विरोध से कोटा का कनेक्शन,
हाड़ोती के लाल ‘दाऊजी’ ने झेली थी ये यातनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ने जताया शोक
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बिरला ने कहा कि भारतीय राजनीतिक क्षितिज का चमकता हुआ सूर्य आज सुषमा स्वराज जी के रूप में अस्त हो गया है। वह एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील राजनेता थी। वह एक ओजपूर्ण वक्ता के साथ ही शालीन एवं सजग व्यक्तित्व थी। आज देश ने एक बहुमूल्य राजनेता को खो दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो