scriptप्रदर्शनी में गांधी जीवन से संदेश…. | Message from Gandhi Jeevan in the exhibition .... | Patrika News

प्रदर्शनी में गांधी जीवन से संदेश….

locationकोटाPublished: Jul 16, 2019 01:22:55 am

Submitted by:

Anil Sharma

kota news : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती समारोह….स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन….

kota

स्वच्छता का संदेश।

कोटा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष समारोह का आगाज सोमवार को हुआ। रामपुरा में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, एडीएम वासुदेव मालावत, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक पंकज मेहता, स्वतंत्रता सैनानी के परिजन विशुप्रकाश शर्मा व नरेन्द्र कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सूत की माला पहनाकर नमन किया। बाद में गांधी संदेश यात्रा को कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संदेश यात्रा आर्य समाज रोड होते हुए महात्मा गांधी स्कूल रामपुरा पहुंची। यात्रा में महात्मा गांधी के जीवन पर केन्द्रित झांकियां तथा महात्मा गांधी वेशधारी विद्यार्थी आकर्षण का केन्द्र रहे। यात्रा में स्कूलों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने तख्तियों के माध्यम से गांधीजी के विचारों और उपदेशों का संदेश दिया। संदेश यात्रा महात्मा गांधी स्कूल में सम्पन्न हुई।
गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी में दिखा उत्साह

स्कूल के हॉल में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। यहां गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी लगाई गई। हजारों लोगों ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं जीवनकाल की प्रमुख घटनाओं का दिग्दर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी गुलाबचन्द शर्मा के पुत्र विशुप्रकाश शर्मा एवं जोरावरसिंह के पुत्र नरेन्द्रकुमार ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में कुल 26 बोडर््स के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्पूर्ण जीवन दर्शन, व्यक्तित्व एवं कार्यों, उपदेशों आदि को दर्शाया। कार्यक्रम में महात्मागांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति संगीत विद्यालय रामपुरा के विद्यार्थियों ने दी। अंत में कलक्टर ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, गांधी दर्शन समिति के संयोजक, सह संयोजक संदीप दिवाकर, समिति के सदस्य एवं गांधीवादी विचारक नरेश विजयवर्गीय का माल्यापर्ण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया एवं गांधीजी के चरखे की प्रतिकृति व श्रीफल प्रदान किया। कार्यक्रम में किशोर मदनानी, ललित चित्तौड़ा, अनुप कुमार सूद, हमीद भाई, नन्दलाल धाकड़, अरुण भार्गव, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जिला समन्वयक अनुज विलियम्स, संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग रामस्वरूप मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवहरे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक द्रोपती मेहर, स्काउट के सचिव यज्ञदत्त हाड़ा मौजूद रहे।
———-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो