script

धन की नहीं थी कमी, फिर भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में लिए सात फेरे, आखिर क्यों….क्या है माजरा… जानने के लिए पढि़ए ये खबर

locationकोटाPublished: May 18, 2019 09:02:19 pm

Submitted by:

Anil Sharma

इंजीनियर है दुल्हन तो दुल्हा भी विद्युत निगम में तकनीशियन के पद पर कार्यरत। दोनों के परिवार भी सक्षम, लेकिन सामाजिक समरसता का देना चाहते हैं संदेश…इसलिए लिए ये फैसला….

kota

कोटा में मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय बंधन में बंधते दुल्हा-दुल्हन।

इंजीनियर दुल्हन ने सम्मेलन में रचाया विवाह, कहा गर्व कि है बात, बढ़ती है सामाजिक समरसता…..
कोटा. शहर में पीपल पूर्णिमा पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक इंजीनियार ने विवाह रचाकर उदाहरण पेश किया। खास बात यह रही कि दूल्हा दुल्हन दोनों ही उच्च शिक्षित व नौकरी में हैं। इसके बावजूद उन्होंने समाज को सादगी पूर्ण शादी व दहेज प्रथा को रोकने का संदेश दिया।
शनिवार को पीपल पूर्णिमा पर अखिल हाड़ौती मेघवाल युवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हाड़ौती व अन्य जगहों से आए ३१ जोड़े शुभ मुहूर्त में विवाह बंधन में बंधे। इनमें अभियंता अंतिमा मेघवाल व विद्युत निगम में तकनीशियन हेमंत वर्मा का भी विवाह हुआ। गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने विवाह करवाया। कार्यक्रम में विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, कांग्रेस नैत्री राखी गौतम व अन्य शामिल हुए। कालू लाल चन्द्रसेन, महामंत्री राजेन्द्र मेघवाल, जगन्नाथ भोबरा, विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामकैलाश मेघवाल समेत अन्य लोग शामिल हुए। दूल्हा दुल्हन को घरेलू उपयोगी सामग्री भेंट की गई।
यह है कहना
अंतिमा मेघवाल बताती हैं कि विवाह सम्मेलन में विवाह करना गर्व की बात है। चाहे आर्थिक रूप से सक्षम हो या कमजोर हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दहेज जैसी प्रथा पर रोक लगाने के लिए हर समाज व लड़की को इस दिशा में विचार करना चाहिए। बात यह भी है कि इससे सामाजिक समरसता भी बढ़ती है।
16 जोड़ों का विवाह
लक्ष्मीनारायण मेहर विकास समिति की ओर से खड़े गणेशजी क्षेत्र स्थित देवनारायण मंदिर में शनिवार को समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्थानों से आए १६ जोड़े परिणय बंधन में बंधे। अध्यक्ष सुरेश मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम में ८ हजार के करीब लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री शंातिधारीवाल, सांसद ओम बिरला ने अतिथियों के रूप में शिरकत की। मंत्री रंगलाल मेहरा, कोषाध्यक्ष भीमराज चमलरावतिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का इस्तकबाल किया। इससे पहले कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो