scriptमौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 4-5 दिन प्रदेश में चलेगी लू | Meteorological Department issued a warning of heat | Patrika News

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 4-5 दिन प्रदेश में चलेगी लू

locationकोटाPublished: May 24, 2020 09:41:22 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

नौतपा के दौरान गर्मी अधिक पड़ेगी

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 4-5 दिन प्रदेश में चलेगी लू

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 4-5 दिन प्रदेश में चलेगी लू

कोटा. हाड़ौती अंचल में सोमवार से रोहिणी तपना शुरू हो जाएगी। इसी के साथ भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिन भीषण हीट वेव व लू की स्थिति बनेगी। उधर, सोमवार रात 2.33 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा।
इसी के साथ नौपता शुरू हो जाएगा। यह 8 जून को मध्य रात 12.28 बजे तक चलेगा। नौतपा के दौरान गर्मी अधिक पड़ेगी। जिस समय में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आते हैं, उस समय चंद्रमा नौ नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं। इसे नौतपा कहा जाता है। सूर्य के 15 दिन रोहिणी नक्षत्र में शुरू के 9 दिन तपन ज्यादा होगी। लोगों को 2 जून तक उमस का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने प्रदेश के छह संभागों में आगामी 4-5 दिन हिट वेव और लू की चेतावनी दी है। इसमें कोटा संभाग भी शामिल है। जयपुर मौसम विभाग के डॉयरेक्टर शिव गणेश ने बताया कि पिछले दो दिनों से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शुष्क हवाएं चल रही हैं। यह हवाएं अगले चार-पांच दिन और चलने की संभावना है। इन हवाओं के चलते हाड़ौती और प्रदेश के इलाकों में भीषण गर्मी की संभावना है।
इसके चलते आगामी चार-पांच दिन हिट वेव और लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके चलते हाड़ौती सहित अन्य जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.9 और न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 22 प्रतिशत तक रही। रात का तापमान भी अधिक होने से उमस भरी गर्मी का असर रहा। कू लर व पंखे बेअसर साबित हो रहे है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटे की रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो