scriptराजस्थान में मौसम को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट, 20 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम | Meteorological Department issued alert regarding weather in Rajasthan | Patrika News

राजस्थान में मौसम को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट, 20 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम

locationकोटाPublished: Feb 16, 2020 06:33:03 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

फिर करवट बदलेगा मौसम
बादल छाएंगे, तापमान में रहेगी गिरावट

राजस्थान में मौसम को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट, 20 फरवरी को ऐसा रहेगा मौमस

राजस्थान में मौसम को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट, 20 फरवरी को ऐसा रहेगा मौमस

कोटा. पहाड़ों पर होने वाली बारिश व बर्फबारी के कारण एक बार फिर हाड़ौती में मौसम करवट बदलेगा। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही सर्दी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कि है 20 फरवरी को पश्चिम राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
इसका असर हाड़ौती पर भी रहेगा। यहां बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी। कोटा में रविवार को सुबह-शाम तेज सर्दी का असर रहा। इससे झुरझुरी छूटती रही। हालांकि दिन में तेज धूप होने से सर्दी से राहत रही। अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बूंदी जिले में गर्मी का असर नजर आया। तापमान बढऩे के साथ ही सर्दी गायब हो गई। दिन में धूप में बैठना मुश्किल भरा रहा। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारां जिले में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

झालावाड़ जिले में तापमान में वृद्धि होने से सर्दी से राहत मिली है। वहीं दिन के समय तेज धूप खिल रही है। जिले का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऐसे गिर रहा तापमान

13 फरवरी- 12.0

14 फरवरी- 13.0

15 फरवरी- 11.8

16 फरवरी- 9.6 डिग्री सेल्सियस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो