scriptखान मंत्री बोले, कलक्टर हो या नेता, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे | Mines minister said, be it collector or leader, will not tolerate corr | Patrika News

खान मंत्री बोले, कलक्टर हो या नेता, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

locationकोटाPublished: Dec 20, 2020 11:57:23 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

कुछ दिन पहले खान मंत्री के गृह जिले बारां में तत्कालीन जिला कलक्टर के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज हुआ था। कलक्टर के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए लेते हुए उनका पीए को रंगे हाथों एसीबी ने पकड़ा था। अब खान मंत्री भाया ने भ्रष्टाचार के मसले पर यह बयान दिया है।

pramod_jain.jpg

खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया

कोटा. सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने रविवार को कोटा में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं, जो गलत काम करेगा, उसे सजा जरूर मिलेगी। कांग्रेस के शासन में चाहे कलक्टर हो या फिर कितना ही बड़ा अधिकारी या कोई नेता, उसे बक्शा नहीं जाएगा। कुछ दिन पहले मंत्री के गृह जिले बारां में तत्कालीन जिला कलक्टर इन्द्रसिंह के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज हुआ था। कलक्टर के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए लेते हुए उनका पीए को रंगे हाथों एसीबी ने पकड़ा था। वहीं इससे पहले सांगोद के विधायक भरत सिंह बारां जिले में भ्रष्टचार होने का मुद्दा उठाते रहे हैं। अब खान मंत्री भाया ने भ्रष्टाचार के मसले पर यह बयान दिया है। उन्होंने कहा, भाजपा के पिछले राज में रेत का अवैध खनन का काम हुआ। वह फोड़े के रूप में शुरू हुआ और उन्हीं की सरकार में कैंसर का रूप धारण हुआ। जब हमारी सरकार आई तो विशेष कमेटियां बनाई। विशेष अभियान चलाए। कई मुकदमे दर्ज हुए। करोड़ों रुपए की पैनल्टी बनाई, जो मामला उलझा हुआ है। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित कमेटी दौरा कर गई। अब कोर्ट से जैसे निर्देश मिलेंगे, उस पर वैसे ही काम होगा, लेकिन जनता को उस समस्या से निजात मिले। उसके लिए एमसेंट नीति लागू की है। उससे आगामी दिनों में जनता को लाभ मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो