scriptगुंडागर्दी : पति को बचाने आई महिला को हॉकी, लातों व थप्पड़ों से मारा, नीचे गिरने पर भी मारते रहे बदमाश | Miscreants beat woman in kota | Patrika News

गुंडागर्दी : पति को बचाने आई महिला को हॉकी, लातों व थप्पड़ों से मारा, नीचे गिरने पर भी मारते रहे बदमाश

locationकोटाPublished: Apr 12, 2021 07:35:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

बदमाशों ने महिला को सड़क पर पटककर बुरी तरह पीटा, मामला दर्ज

गुंडागर्दी : पति को बचाने आई महिला को हॉकी, लातों व थप्पड़ों से मारा, नीचे गिरने पर भी मारते रहे बदमाश

गुंडागर्दी : पति को बचाने आई महिला को हॉकी, लातों व थप्पड़ों से मारा, नीचे गिरने पर भी मारते रहे बदमाश

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की पूनम कॉलोनी में चार बदमाशों ने मिलकर एक जने से मारपीट की, जब उसकी पत्नी बचाव के लिए आई तो एक बदमाश ने महिला को जोरदार धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूनम कॉलोनी निवासी फरियादी विलियम जोसफ की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि काजू सरदार, राकेश निनामा व बबली, मुकेश निनामा उसे व उसके बच्चों को आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी है। जोसफ और उसकी पत्नी घर के बाहर घूम रहे थे।
इसी दौरान चारों आरोपियों ने उससे और उसकी पत्नी से बुरी तरह मारपीट की, जबकि आरोपियों से उसकी कोई दुश्मनी भी नहीं है। फरियादी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। उसके घर के पास शराब की दुकान है। यहां हमेशा शराबियों का जमावड़ा लगा रहा है। इस बारे में पुलिस में शिकायत दी थी। इससे आरोपी खफा थे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो