scriptविवाद में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग | Miscreants firing on property dealer in dispute | Patrika News

विवाद में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग

locationकोटाPublished: Mar 08, 2021 11:08:09 pm

शहर में फिर हुई फायरिंग की घटना

विवाद में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग

विवाद में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग

कोटा. शहर में मामूली विवाद पर फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। बोरखेड़ा में फ्रेंड्स कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर पर कार से आए बदमाशों ने फ ायरिंग कर दी। गोली हाथ में लगी है, जिससे वह घायल हो गए। उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार दिन में शहर में फिर फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग की घटना आपासी विवाद के कारण हुई है। बोरखेड़ा थानाधिकारी महेन्द्र मीणा ने बताया कि टिपटा निवासी साबिर हुसैन अंसारी और आर.के. नगर निवासी अब्दुल सलाम दोनों प्रॉपर्टी का काम करते हैं। दोनों पहले साझेदार थे। प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया है। दोनों अलग-अलग काम कर रहे हैं। विवाद को लेकर अब्दुल सलाम अपने दोस्त अब्दुल सत्तार भाटी, पीर महोम्मद व अन्यों को लेकर सोमवार शाम करीब पांच बजे बोरखेड़ा स्थित ग्रामीण पुलिस लाइन की फ्रेंड्स कॉलोनी आया। बदमाश भाटी की कार से आए थे और उन्होंने फ ायरिंग की प्लानिंग कर रखी थी। जैसे ही साबिर हुसैन अंसारी बाइक से आया तो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। गोली साबिर के हाथ की कोहनी के पास लगी। फायरिंग कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों को पकडऩे के प्रयास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो