scriptपुलिस से धक्का मुक्की में फटा विधायक मदन दिलावर का कुर्ता | MLA Madan Dilawar's kurta torn in a blow from the police | Patrika News

पुलिस से धक्का मुक्की में फटा विधायक मदन दिलावर का कुर्ता

locationकोटाPublished: Apr 19, 2021 08:37:33 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

कवाई. सोमवार को वहां पहुंच रहे भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर के काफिले को कवाई पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता व दिलावर कहा-सुनी करते हुए छबड़ा रवाना हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों व कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। धक्का मुक्की में दिलावर का कुर्ता फट गया।

पुलिस से धक्का मुक्की में फटा विधायक मदन दिलावर का कुर्ता

पुलिस से धक्का मुक्की में फटा विधायक मदन दिलावर का कुर्ता

कवाई. सोमवार को वहां पहुंच रहे भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर के काफिले को कवाई पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता व दिलावर कहा-सुनी करते हुए छबड़ा रवाना हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों व कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। धक्का मुक्की में दिलावर का कुर्ता फट गया। कवाई पुलिस द्वारा बनारसी चौराहे पर छाबड़ा के रास्ते नाकाबंदी की जा रही थी। सोमवार दोपहर को दिलावर की गाडिय़ों का काफिला पुलिस द्वारा लगाए गए घेरे को हटाकर रवाना हो गया। मौके पर तैनात जवानों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। जब तक वे पहुंचते, काफिला निकल चुका था। उसे आरएसी बटालियन व पुलिस के आला अधिकारियों ने रोक लिया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं भाजपा प्रतिनिधिमंडल में धक्कामुक्की भी हुई एवं विधायक मदन दिलावर की एसपी से कहासुनी भी हुई। धक्का मुक्की में दिलावर का कुर्ता फट गया। रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने बताया कि बारां की ओर से आते समय उनको कवाई पुलिस थाने के सामने भी रोकने का प्रयास किया था।
भाजपा का दल पहुंचा छबड़ा, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
छबड़ा. उपद्रव के बाद प्रशासन द्वारा कस्बे में कफ्र्यू लगाने के साथ राजनीतिक दलों के लोगों के कस्बे में आने पर रोक लगा दी गई थी। सोमवार को प्रशासन द्वारा कफ्र्यू में ढील दिए जाने के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल छबड़ा पहुंचा। इसमें रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर, हेमराज मीणा, आनंद गर्ग शामिल थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को रोक लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं भाजपा प्रतिनिधिमंडल में धक्कामुक्की भी हुई एवं विधायक मदन दिलावर की एसपी से कहासुनी भी हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वहीं पर धरने पर बैठ गए। बाद में समझाइश के बाद प्रतिनिधिमंडल को छाबड़ा थाने पहुंचकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने पीडि़तों से मिलने की इजाजत दी गई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा से मिलकर आरोपियों को पकडऩे व कार्रवाई करने की मांग की। विधायक मदन दिलावर ने बताया कि पूरे प्रकरण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो