script

योगी-मोदी-शाह की तिकड़ी हाड़ौती में करेगी प्रचार

locationकोटाPublished: Nov 16, 2018 10:44:11 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

भाजपा यहां झोंकेगी पूरी ताकत, दिग्गजों की फौज उतारने की तैयारी शुरू
 

kota news

योगी-मोदी-शाह की तिकड़ी हाड़ौती में करेगी प्रचार


कोटा। भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में न केवल प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी की है बल्कि चुनाव प्रचार में भी आगे निकलने की कवायद शुरु हो चुकी है। हाड़ौती समेत प्रदेशभर में भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे तय हो गए है। भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले हाड़ौती अंचल में पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की फौज उतारने वाली है।
27 नवंबर को कोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 1 दिसंबर को बूंदी में अमित शाह के आने का कार्यक्रम पहले से तय है वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का कार्यक्रम भी पार्टी ने जारी कर दिया है। योगी 23 नवंबर को कोटा दक्षिण, सांगोद और रामगंजमण्डी में आमसभा को संबोधित करेंगें।

40 लोगों को राज्य में प्रचार की कमान
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं का नाम शामिल है। पार्टी ने 40 लोगों को राज्य में प्रचार की कमान सौंपी है। राजस्थान में स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य चेहरा हैं। वहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, हरियाणा सीएम मनोहर खट्टर को भी राजस्थान विधानसभा चुनावों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है।
भाजपा के स्टार प्रचारक

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

2. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

3. गृहमंत्री राजनाथ सिंह

4. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

5. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी

6. राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल
7. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

8. एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान

9. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

10. गुजराज सीएम विजय रूपाणी

11. हरियाणा सीएम मनोहर खट्टर

12. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
13. केंद्रीय मंत्री उमा भारती

14.केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

15. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

16.केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़

17. केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

18. केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी
19.केंद्रीय मंत्री विजय गोयल

20. केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी

21. केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

22. केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला

23. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

24. कृष्ण पाल गुर्जर
25. गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया

26. पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन

27. सांसद हेमा मालिनी

28. सांसद किरोड़ी लाल मीणा

29. सांसद नारायण पंचारिया

30. प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर
31. उपाध्यक्ष भजन लाल शर्मा

32. विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल

33. उपाध्यक्ष वीरमदेव सिंह

34. राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना

35. सह प्रभारी वी. सतीश

36. सांसद ओमप्रकाश माथुर

37. मुरलीधर राव
38. सांसद भूपेंद यादव

39. गोपाल शेट्टी

40. प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी

ट्रेंडिंग वीडियो