कोटाPublished: Sep 16, 2023 03:26:07 pm
Kirti Verma
IMD Weather Alert : राजस्थान में विदाई से पहले मानसून ने जोरदार कमबैक किया है। इसके चलते कोटा संभाग में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई।
कोटा. IMD Weather Alert : राजस्थान में विदाई से पहले मानसून ने जोरदार कमबैक किया है। इसके चलते कोटा संभाग में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। झालावाड़ जिले के पगारिया क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक हो रही बरसात से क्यासरी नदी में पानी की आवक होने से नदी पर बना गागरीन बांध ओवरफ्लो हो गया और इससे पर चादर चलने लगी। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र तीव्र होकर कम दबाव के क्षेत्र ( वेल मार्क लो प्रेशर सिस्टम) में बदल गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 3 घंटे का डबल अलर्ट जारी किया है।