scriptकोटा में नहीं दिखा चांद, ईद शुक्रवार को मनाएंगे | Moon did not show in kota, Eid will celebrate tomorrow | Patrika News
कोटा

कोटा में नहीं दिखा चांद, ईद शुक्रवार को मनाएंगे

कोटा. माहे रमजान में विशेष इबादत के बाद अब शुक्रवार को शहर में ईद मनाई जाएगी। रमजान माह की 29वीं तारीख पर बुधवार को ईद का चांद देखा गया था, लेकिन चांद नजर नहीं आया। कहीं से चांद के नजर आने की सूचना भी नहीं आई। शहर काजी अनवार अहमद ने बताया कि चांद के नजर नहीं आने के कारण अब शुक्रवार को ईदुल फितर मनाई जाएगी।

कोटाMay 12, 2021 / 11:04 pm

Deepak Sharma

कोटा में नहीं दिखा चांद, ईद शुक्रवार को मनाएंगे

कोटा में नहीं दिखा चांद, ईद शुक्रवार को मनाएंगे

शुक्रवार को शहर में ईद मनाई जाएगी। रमजान माह की 29वीं तारीख पर बुधवार को ईद का चांद देखा गया था, लेकिन चांद नजर नहीं आया। कहीं से चांद के नजर आने की सूचना भी नहीं आई। शहर काजी अनवार अहमद ने बताया कि चांद के नजर नहीं आने के कारण अब शुक्रवार को ईदुल फितर मनाई जाएगी। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए घरों में ही ईद की नमाज अदा की जाएगी। इससे पहले बुधवार को चांद के नजर आने की उम्मीदों के बीच कई लोग छतों चांद के नजर आने के समय पर छतों पर पहुंचे। देर तक चांद के नजर आने का इंतजार किया। लोगों ने एक दूसरे से जानकारी ली, लेकिन कहीं से भी किसी ने चांद के दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। नायब काजी जुबैर अहमद के अनुसार, दिल्ली समेत अन्य जगहों पर भी चांद के नजर आने की सूचना नहीं है।
ईद किट वितरित
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया राजस्थान की कोटा इकाई की ओर से रमजान माह में जरूरतमंदों की मदद की गई। जिला सचिव नईम अख्तर ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को एक महीना का राशन व ईद किट वितरित किए। जिला अध्यक्ष साजिद अहमद ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 61 जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन किट और 230 परिवारों को ईद किट दिए। संगटन ने जरूरतमंद 29 कोरोना रोगियों को ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध करवाए।
यहां बरसी ईद की खुशियां
बोहरा समाज ने बुधवार को ईद मनाई। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए घर पर ही नमाज अदा की गई। ईद की शुभकामनाएं भी फोन पर ही दी गई। टिपटा क्षेत्र में समाज के सफदर हुसैन ने बताया कि गत वर्ष भी कोरोना के कारण घरों पर रहकर ही ईद मनाई गई थी। स्टेशन क्षेत्र में शब्बर हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में भी घरों पर रहकर ईद की खुशियों को साझा किया गया। इस वर्ष बाजार से कोई चीज नहीं खरीदी गई। मिष्ठान भी घर में ही तैयार किए।

Home / Kota / कोटा में नहीं दिखा चांद, ईद शुक्रवार को मनाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो