scriptछावनी में सास_बहु, मां_बेटा, पिता_पुत्र और बहनें भी संक्रमित | Mother-in-law, mother-son, father-son and sisters also infected in the | Patrika News

छावनी में सास_बहु, मां_बेटा, पिता_पुत्र और बहनें भी संक्रमित

locationकोटाPublished: May 22, 2020 10:28:41 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कोटा. शहर कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पॉजिटिव मरीजों के साथ संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोटा में एक ही दिन में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। छावनी नगर निगम कॉलोनी से एक साथ 15 जने संक्रमित मिले। इनमें से दस लोग अलग.अलग परिवार से है।
 

छावनी में सास_बहु, मां_बेटा, पिता_पुत्र और बहनें भी संक्रमित

छावनी में सास_बहु, मां_बेटा, पिता_पुत्र और बहनें भी संक्रमित

कोटा. शहर कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पॉजिटिव मरीजों के साथ
संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोटा में एक ही दिन में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। छावनी नगर निगम कॉलोनी से एक साथ 15 जने संक्रमित मिले। इनमें से दस लोग अलग.अलग परिवार से है। इनमें 8 महिलाएं और 2 छोटी बालिकाएं शामिल हैं। इससे प्रशासन व चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया। कोटा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 359 पर पहुंच गया हैं।

. एक दिन में 20 पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉण् विजय सरदाना ने बताया कि शुक्रवार सुबह आई
रिपोर्ट में 17 और शाम की रिपोर्ट में 3 केस आए है। इनमें सबसे ज्यादा 15
जने छावनी नगर निगम कॉलोनी निवासी है। इनमें 2, 6 साल की बालिका से लेकर
65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। पॉजीटिव आए मरीजों में बल्लभवाड़ी क्षेत्र
में भी नया केस सामने आया है। इसके अलावा बजाजखाना निवासी 45 वर्षीय
युवकए 79 वर्षीय मोखापाड़ा निवासी तथा छावनी निवासी 38 वर्षीय युवक
पॉजिटिव मिला।
2 साल की मासूम भी संक्रमित
छावनी नगर निगम कॉलोनी निवासी 2 साल की एक बच्ची भी कोरोना की चपेट में
आई। हालांकि उसके परिवार का अन्य कोई सदस्य कोरोना संक्रमित नहीं हुआ।
उसके पिता के सिर से एक साल पहले ही साया उठ चुका है। मां अब बेटी की
देखरेख अस्पताल में कर रही है। बच्चीं को सर्दी.जुकाम रहता था। जिस कारण
उसके भी नमूने लिए गए और वह जांच में पॉजिटिव पाई गई। बच्ची को मां के
साथ नए अस्पताल भेजा गया। इसी तरह से मोहल्ले की ही 6 वर्षीय बालिका भी
कोरोना संक्रमण पाई गई। उसकी मां सब्जीमंडी में सब्जी का कार्य करती है।
उसके भी सेंपल लिए गए।

. एक घर से पांच और संक्रमित मिले
छावनी नगर निगम कॉलोनी में 2 दिन पहले पॉजिटिव आए 47 वर्षीय युवक की 36
वर्षीय पत्नीए 45 वर्षीय भाईए 35 वर्षीय भाई की पत्नीए 19 और 17 वर्षीय
दो भतीजे भी संक्रमित मिले। इसके अलावा 34 वर्षीय बहु और 65 वर्षीय सास
भी पॉजिटिव आई। इसके अलावा 4 परिवार ऐसे हैं। जहां पर केवल महिलाएं
पॉजिटिव आई हैं। इनमें 45 वर्षीयए 55 वर्षीयए 60 वर्षीय और 65 वर्षीय
महिला शामिल हैं। इसी तरह से दो पुरुष भी जो अलग.अलग परिवार के पॉजीटिव
आए है। इनमें 55 वर्षीय व्यक्ति और 25 वर्षीय एक युवक शामिल हैं।

सगी बहनें और बेटा पॉजीटिव
निगम कॉलोनी निवासी 35 व 36 वर्षीय महिलाएं बहनें हैं और घर पर ही रहती
हैं। इसमें 35 वर्षीय महिला का 17 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया
गया। 36 वर्षीय महिला का पति पहले ही कोरोना पॉजिटिव आया है। उनके
सम्पर्क में आने से ये भी संक्रमित हुए है।

बेग सिलने वाला भी पॉजिटिव
छावनी निगम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति संतोषी नगर में बेग सिलने का
कार्य करता है। लम्बे समय से वह दुकान नहीं जा रहा थाए लेकिन एक.दो बार
वह दुकान भी गया था। इसका 19 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो