script

श्मशान तक नहीं छोड़ा इन चोरों ने, वहां भी कर गए कारनामा…

locationकोटाPublished: Jan 19, 2019 01:49:49 pm

चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Bike thief

श्मशान तक नहीं छोड़ा इन चोरों ने, वहां भी कर गए कारनामा…

कोटा. उद्योग नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बाइक्स व घरों में चोरी करना कबूला है।

Read more : डीजल घोटाला दबाने में जुटे अधिकारी, 12 घंटे में जांच से डीसी का नाम हटाया…
उद्योग नगर थानाधिकारी विजयशंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को कनवास थाना क्षेत्र के बालापुरा टापरिया निवासी राम अवतार और कैथूनीपोल थाना क्षेत्र के श्रीपुरा कोलीवाड़ा निवासी जाहिद को उद्योग नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बाइक्स व घरों में चोरी करना स्वीकार किया। उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश कर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जाएगा।
Read more : भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा, धरने पर बैठे…
पुलिस ने बताया कि १६ जनवरी को जितेंद्र ने विज्ञान नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था कि अज्ञात चोर कंसुआ श्मशान घाट के सामने से उसकी बाइक चुरा ले गए। आरोपियों से शुक्रवार को ये बाइक बरामद हुई।
२. इसके अलावा शिव सागर स्थित अमृत नगर रायपुरा के एक घर में चोरी करना स्वीकारा। विमलाबाई की ओर से 11 जनवरी को थाने में इसका मामला दर्ज करवाया था।
Read more : बड़ी खबर… रीको के इस निर्णय से कोटा के उद्यमियों में मचा हड़कंप….
अमृत नगर रायपुरा निवासी सूरजमल ने पुलिस में दर्ज करवाए मामले में बताया था कि वह परिवार सहित बाहर गया था। इसी दौरान उसके घर से चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। आरोपियों ने इसके अलावा अन्य वारदातें स्वीकारी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो