scriptलाठियों से मारा, पीठ पर मिले पट्टों के निशान, बेरहमी से की युवक की हत्या | murder in kota , 22 year old boy killed by goons | Patrika News

लाठियों से मारा, पीठ पर मिले पट्टों के निशान, बेरहमी से की युवक की हत्या

locationकोटाPublished: Aug 17, 2019 10:27:50 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, पिता ने लगाया आरोप
 

kota news

लाठियों से मारा, पीठ पर मिले पट्टों के निशान, बेरहमी से की युवक की हत्या

कोटा. देवली मांझी थाना क्षेत्र के गांव भण्डाहेड़ा में शुक्रवार देर शाम एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि भण्डाहेड़ा के पास युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने युवक को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी पर शिफ्ट करवाया गया। मृतक की पहचान उद्योगनगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर द्वितीय निवासी महेंद्र गुर्जर (22) के रूप में हुई।
तबाही का मंजर! घरों में एक फीट तक जमी मिट्टी, ताश के
पत्तों की तरह ढह गए आशियाने

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता श्योजी गुर्जर ने बताया कि महेंद्र उनका इकलौता पुत्र था। गुरुवार को वह घर से बाइक लेकर निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार देर रात पुलिस ने अस्पताल से उसकी मौत की सूचना दी। सुबह मोर्चरी पर महेंद्र का शव मिला। उसकी पीठ पर लाठियों ओर पट्टे से बुरी तरह मारपीट के निशान थे। उन्होंने रेलगांव निवासी मुकेश गुर्जर और उसके छोटे भाई पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि मुकेश से उनकी पुरानी रंजिश थी। घटना स्थल के पास रामदेवरा यात्रियों के लिए लगाए भंडारे के निकट उसकी बाइक सुरक्षित मिली।
Good News : प्रदेश के कॉलेजों में जल्द होगी
एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती

देवली मांझी थाना पुलिस उपनिरीक्षक रामनिवास ने बताया कि परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कानूनी कार्रवाई शुरू की।
युवक की मौत के मामले में परिजनों ने की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजन दुष्यन्त,
पुलिस अधीक्षक, कोटा ग्रामीण।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो