scriptKrishna Janmashtami- 2022: झांकियों में दिखेंगे पालनहार के वि भिन्न रूप | Nandotsav will be celebrated on 20th August | Patrika News

Krishna Janmashtami- 2022: झांकियों में दिखेंगे पालनहार के वि भिन्न रूप

locationकोटाPublished: Aug 18, 2022 11:41:49 pm

Submitted by:

Hemant Sharma

Krishna Janmashtami- 2022: कोटा. कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। मध्यरात कृष्ण कन्हाई जन्मेंगे। व्रत, पूजन, उपवास किए जाएंगे। जन्माभिषेक किया जाएगा। घर व मंदिरों में भगवान जन्म के विशेष दर्शन करवाए जाएंगे। कई जगहों पर जगमग रोशनी के बीच आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इनमें भगवान कृष्ण जन्म व कृष्ण लीलाओं पर आधारित झांकियों के दर्शन करवाए जाएंगे।

Krishna Janmashtami-2022

Krishna Janmashtami- 2022: झांकियों में दिखेंगे पालनहार के वि​भिन्न रूप

Krishna Janmashtami- 2022: कोटा. कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। मध्यरात कृष्ण कन्हाई जन्मेंगे। व्रत, पूजन, उपवास किए जाएंगे। जन्माभिषेक किया जाएगा। घर व मंदिरों में भगवान जन्म के विशेष दर्शन करवाए जाएंगे। कई जगहों पर जगमग रोशनी के बीच आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इनमें भगवान कृष्ण जन्म व कृष्ण लीलाओं पर आधारित झांकियों के दर्शन करवाए जाएंगे।
टिपटा पाटनपोल नंदग्राम स्थित मथुराधीशजी के बड़े मंदिर, महाप्रभुजी के बड़े मंदिर, फूल बिहारीजी समेत अन्य मंदिरों में परम्परागत रूप से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। अगले दिन शनिवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुरजी के लाड़ किए जाएंगे। पलने में झुलाया जाएगा। ठाकुरजी को पंजेरी, माखन मिश्री का भोग लगाया जाएगा। कहीं स्वर्ण, कहीं रजत पलने में ठाकुरजी के दर्शन करवाए जाएंगे। दो साल से कोरोना के कारण विशेष आयोजन नहीं हो रहे थे, इसके चलते इस वर्ष विशेष उत्साह नजर आ रहा है। घर, मंदिर व बाजारों में गुरुवार को जन्माष्टमी की रौनक छाई रही। लोगों ने ठाकुरजी के लिए पोशाक, श्रंगार सामग्री की खरीदारी की।
प्रमुख मंदिरों में दर्शन

मथुराधीशजी के बड़े मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर 19 अगस्त को सुबह 5 बजे पंचामृत स्नान के दर्शन, शाम 6 बजे उत्थापन, 7 बजे भोग, 7.30 बजे आरती, रात 9.45 पर शयन, 10 बजे जागरण व 12 बजे जन्म के दर्शन होंगे। अगले दिन 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर तक नंदोत्सव मनाया जाएगा। स्वर्ण पलने में मथुराधीशजी के दर्शन करवाए जाएंगे। इस दिन शाम को कोई दर्शन नहीं होंगे।
महाप्रभुजी के बड़े मंदिर में सुबह 5 बजे पंचामृत स्नान के दर्शन, 7 बजे तिलक दर्शन, रात 8 बजे संध्या आरती के दर्शन, रात 10 से 11 बजे तक जागरण के दर्शन व 12 बजे से जन्म के दर्शन होंगे। अगले दिन 20 अगस्त को सुबह 9 बजे से पलना नंद महोत्सव मनाया जाएगा।
बृजनाथजी मंदिर गढ़ पैलेस में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर सुबह मंगला, दोपहर 12 बजे पंचामृत दर्शन, दोपहर 2 बजे राजभोग, रात 8 बजे उत्थापन, 9 बजे संध्या आरती, 9.30 बजे शयन, रात 11 से 11.30 बजे तक जागरण व रात 12 बजे जन्म के दर्शन करवाए जाएंगे।
फूल बिहारीजी के मंदिर में शुकवार को मंगला पर्दे में होगी। सुबह 7 बजे पंचामृत स्नान के दर्शन, रात 8 बजे उत्थापन व संध्या आरती, 10 बजे से जागरण व 12 बजे जन्म दर्शन करवाए जाएंगे। अगले दिन 20 को सुबह 8 बजे से नंदोत्सव मनाया जाएगा।
नए कोटा में छाएगा उल्लास

रंगबाड़ी स्थित बांके बिहारी मंदिर में 19 अगस्त को सुबह 7.55 से 11.55 तक राजभोग आरती दर्शन होंगे। शाम 5.30 बजे से रात 11.30 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। रात 12 बजे ठाकुरजी के जन्मोत्सव के दर्शन होंगे, जो रात्रि 12.30 तक रहेंगे। रात को ठाकुरजी का विशेष पंचामृत अभिषेक किया जाएगा, सुबह 4 बजे मंगला होगी, जिसके दर्शन 4.30 बजे तक होंगे। 20 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक नन्द उत्सव मनाया जाएगा। राजभोग आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।
सजेंगी झांकियां

गीता सत्संग आश्रम समिति उपाध्यक्ष कुंती मूंदड़ा ने बताया कि गीता भवन में शुक्रवार शाम 6 बजे से श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियों के दर्शन होंगे। वृंदावन के कलाकार मनभावन प्रस्तुतियां देंगे। हिंडोले में राधाकृष्ण समेत विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। 20 को भी झांकियों के दर्शन होंगे। फतेहगढ़ी रामपुरा स्थित शेषधर नाथजी के मंदिर महंत देवेन्द्र दास ने बताया कि मंदिर में शुक्रवार को माखन चोरी, दुग्ध दोहन, कृष्ण के राम रूप में दर्शन समेत अन्य झांकियां सजाई जाएंगी।
अखंड महामंत्र जाप शुरू

टीलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को गणेश पूजन के साथ अखण्ड महामंत्र जाप शुरू हो गया, जो 24 घंटे चलेगा। शुक्रवार शाम 7 बजे झांकियों का उद्घाटन होगा। रात 8 बजे से भजन संध्या व 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को रात 8 बजे से नंदोत्सव मनाया जाएगा।
खुली झांकियां उमड़ा सैलाब

तलवंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गुरुवार को पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए झांकियों को खोल दिया गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए। मंदिर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में कृष्ण जन्म समेत 31 आकर्षक झांकियां सजाई गई। श्रद्धालु दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो गए।
आज भजन संध्या, संकीर्तन शोभायात्रा कल

हाड़ौती अहीर सभा एवं राजस्थान युवा यादव महासभा के संयुक्त तत्वावधान में जन्माष्टमी पर गणेश नगर स्थित अहीर समाज के छात्रावास परिसर में भजन संध्या का आयेजन व विभिन्न झांकियों के दर्शन करवाए जाएंगे। महामंत्री महावीर यादव ने बताया कि 20 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर तलवंडी से दोपहर 1 बजे खड़े गणेश मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्याम सेवा मंडल की ओर से विज्ञान नगर में राजीव गांधी सामुदायिक भवन के पास चितचोर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात को 8 बजे से शुरू होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो