scriptराष्ट्रीय दशहरा मेले में दंगल : पहले ही दिन कोटा के पहलवानों ने बता दिया चम्बल के पानी में कितना है दम… | National Dussehra Fair kota | Patrika News

राष्ट्रीय दशहरा मेले में दंगल : पहले ही दिन कोटा के पहलवानों ने बता दिया चम्बल के पानी में कितना है दम…

locationकोटाPublished: Oct 13, 2019 12:43:06 am

Submitted by:

Dhirendra

National Dussehra Fair kota : श्रीराम रंगमंच पर अखिल भारतीय चंबल केसरी कुश्ती दंगल शुरू
 

अखिल भारतीय चंबल केसरी कुश्ती दंगल

अखिल भारतीय चंबल केसरी कुश्ती दंगल

कोटा. मेले में हो रहे आयोजनों के तहत श्रीराम रंगमंच पर शनिवार से अखिल भारतीय चंबल केसरी कुश्ती दंगल शुरू हुआ। सुबह हाड़ौती व शाम को इंटरनेशनल स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाड़ौती स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 285 पहलवानों ने भाग लेकर दमखम दिखाया। महिला वर्ग की 105 पहलवानों का फाइनल पूरा हुआ। इसमें कोटा के पहलवानों का दबदबा रहा। शाम को अन्तरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। संयोजक पार्षद नरेन्द्र सिंह हाड़ा ने बताया कि सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन गोदावरी धाम के व्यवस्थापक शैलेन्द्र भार्गव ने किया। डॉ. बी.सी. तैलंग, मेला अधिकारी कीर्ति राठौर, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष आईके दत्ता, घनश्याम सोरल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इंटरनेशनल कुश्ती दंगल के अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, भाजपा देहात अध्यक्ष जयवीर सिंह, महापौर महेश विजय, मेला अध्यक्ष राममोहन मित्रा रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजयवर्गीय ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। अब रविवार सुबह 9 बजे से कुश्ती दंगल में नेशनल व इंटरनेशनल कुश्तियां देखने को मिलेंगी। यहां सोमवार को कुश्ती दंगल का समापन होगा।
Read more : दशहरा मेले में पुलिस ले रही फ्री के चटकारे देखिये वीडियो…..

हाड़ौती स्तर में बालिका वर्ग में ये रहा परिणाम

प्रथम : रौनक राठौर मंगलेश्वर व्यायामशाला
द्वितीय : आयुषी मंगलेश्वर व्यायाम शाला
तृतीय : कीर्ति शाक्यवाल हरदौल व्यायामशाला
प्रथम : शिवानी गोचर मंगलेश्वर व्यायाम शाला,
द्वितीय : दिव्या गोचर नयागांव
तृतीय : दामिनी, दुर्गावाहिनी

प्रथम : कोमल साहू मंगलेश्वर छावनी
द्वितीय : सानिया खान नयागांव
तृतीय : प्रिया शमा, महावीर नगर प्रथम
प्रथम छवि हाड़ा मंगलेश्वर व्यायामशाला
द्वितीय भारती चौधरी, नयागांव कोटा
तृतीय: मेहनाज मंगलेश्वर व्यायाम शाला के खिलाड़ी रहे।

प्रथम सोनू हाड़ा, जवाहर नगर ,
द्वितीय मृणाली प्रजापति, हरदौल
तृतीय: हर्षिता सुमन मंगलेश्वरी व्यायामशाला
प्रथम : मोनिका मालव, जवाहर नगर
द्वितीय : इशिता राठौर, मंगलेश्वर व्यायामशाला कोटा
तृतीय: नैनासिंह, महावीर नगर प्रथम

प्रथम दीक्षा, महावीर नगर प्रथम कोटा
द्वितीय शुभम कुमारी, नयागांव
तृतीय: एकता सिंह, मंगलेश्वर व्यायामशाला

ट्रेंडिंग वीडियो