scriptNavratri : जब देवताओं को भी रखना पड़ा व्रत… पढ़िए रोचक कहानी | Patrika News
कोटा

Navratri : जब देवताओं को भी रखना पड़ा व्रत… पढ़िए रोचक कहानी

7 Photos
5 years ago
1/7

नवरात्रि के त्योहार और व्रत का अपना महत्व है। सनातन धर्म को मानने वाले लोग दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे हों, नवरात्रि के व्रत और त्योहार को पूरे मन से मनाते हैं। क्या आपको पता कि मां आदि शक्ति से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए स्वयं देवताओं ने भी नवरात्र के व्रत किए थे? आइए, आज जानते हैं कि किस देवता ने किस कार्य की सिद्धि के लिए नवरात्रि का व्रत और तप किया…

2/7

स्वर्गलोक के राजा देवराज इंद्र ने राक्षस वृत्रासुर का वध करने के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और नवरात्रि के व्रत रखे।

3/7

त्रिपुरासुर दैत्य का वध करने के लिए भगवान शिव ने मां भगवति का पूजन किया।

4/7

 

 

 

जग के पालनकर्ता भगवान विष्णु ने मधु नाम के असुर का वध करने के लिए नवरात्र का व्रत किया था।

 

5/7

रामजी ने रावण वध के लिए रावण का वध करने के लिए भगवान श्रीराम ने किया था आश्विन नवरात्र का व्रत। देवी के व्रत से भगवान राम को वह अमोघ वाण प्राप्त हुआ था जिससे रावण मारा गया।

 

6/7

कौरवों पर जीत के लिए पांडवों ने महाभारत की कथा में कौरवों पर विजय पाने के लिए पांडवों द्वारा देवी का व्रत करने का उल्लेख मिलता है

 

7/7

देवी भागवत पुराण में राजा सुरथ की कथा मिलती है, जिन्हें नवरात्रि का व्रत से अपना खोया हुआ राज्य और वैभव फिर से प्राप्त हुआ था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.