scriptअमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण में 15 दिन की देरी | Nearly 5 thousand passengers go from all over Hadoti | Patrika News

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण में 15 दिन की देरी

locationकोटाPublished: Apr 02, 2020 08:45:42 pm

Submitted by:

Hemant Sharma

कोरोना वायरस के संक्रमण व देशव्यापी लॉकडाउन का असर अमरनाथ यात्रियों पर भी होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आवश्यक पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। यात्रा पर जाने के लिए तैयार श्रद्धालु अब 15 अप्रेल से पंजीकरण करवा सकेंगे।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण में 15 दिन की देरी

कोटा. कोरोना वायरस के संक्रमण व देशव्यापी लॉकडाउन का असर अमरनाथ यात्रियों पर भी होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आवश्यक पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। यात्रा पर जाने के लिए तैयार श्रद्धालु अब 15 अप्रेल से पंजीकरण करवा सकेंगे। बोर्ड ने पूर्व में पंजीकरण की तिथि 1 अप्रेल तय की थी। इसके अनुसार 1 अप्रेल से यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होने थे, लेकिन अब यह तिथि 15 दिन आगे खिसक गई है।
लॉकडाउन का हर कोई फायदा उठाने में लग रहा, विरोध देख डिलीवरी मैन व चालक वाहन छोड़ भागे


शिवशक्ति सेवा मंडल के दुष्यंत कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते लोगों को होने वाली असुविधाओंं को देखते हुए पंजीकरण की तिथि को बढ़ाया गया है। दुष्यंत ने बताया कि पंजीकरण के लिए बैंक शाखा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट बनाना होता है, जो सरकारी अस्पताल में बनाया जाता है। दुष्यंत के अनुसार लोकडाउन खत्म होने के बाद हालात की समीक्षा कर पंजीकरण का अगला फैसला भी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार यात्रा का कार्यक्रम पूर्व में तय किया गया था। इसके अनुसार इस वर्ष 25 जून से यात्रा शुरू होनी थी। यह 3 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर कोटा के सानिध्य में शिवशक्ति सेवा मंडल के माध्यम से कोटा से करीब 1500 यात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए जाते हैं, वहीं हाड़ौती की 8 शाखाओं के माध्यम से करीब 5 हजार श्रद्धालु जाते हैं। इनके अलावा विभिन्न अन्य समूहों व व्यक्तिगत तौर से भी लोग यात्राओं पर जाते हैं, लेकिन इस वर्ष कोरोना के चलते यात्रियों को लेकर फिलहाल कुछ कहना संभव नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो