नया अस्पताल कल से सामान्य मरीजों के खुलेगा
नया अस्पताल अब सोमवार से सामान्य मरीजों के लिए भी खुल जाएगा। इससे सामान्य बीमारी के मरीज भी अपना इलाज करवा सकेगी। अस्पताल में आउटडोर से लेकर भर्ती व ऑपरेशन के कार्य हो सकेंगे।

कोटा. नया अस्पताल अब सोमवार से सामान्य मरीजों के लिए भी खुल जाएगा। इससे सामान्य बीमारी के मरीज भी अपना इलाज करवा सकेगी। अस्पताल में आउटडोर से लेकर भर्ती व ऑपरेशन के कार्य हो सकेंगे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि नया अस्पताल कोविड अस्पताल बनाए जाने से अप्रेल से सामान्य मरीजों के इलाज के लिए बंद था। अब संक्रमण का प्रभाव कम होन से सोमवार से सामान्य मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। कुछ व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया। यहां सभी ओपीडी सुचारु रुप से चलेगी। मरीजों के भर्ती से लेकर ऑपरेशन तक भी होंगे।
नए अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील ने बताया कि अस्पताल में मेडिसिन, स्कीन, गायनिक, शिशु समेत सभी ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएगी। इससे करीब चार हजार मरीजों को इसका सीधा फायदा होगा। अस्पताल सामान्य मरीजों के नहीं खुलने से एमबीएस अस्पताल में मरीजों का लोड बढ़ा हुआ था। गायनिक व शिशु रोग से पीडि़तों को निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा था। इस सेवा के शुरु होने से गरीब मरीजों को इलाज में काफी फायदा मिलेगा। कोविड अस्पताल में अब सिर्फ चार मरीज पॉजिटिव बचे है।कुल 39 रोगी भर्ती हैं। इसमें 29 रोगी ऑक्सीजन पर है। जबकि नेगेटिव व सस्पेक्टेड 35 मरीज भर्ती हैं। वहीं आठ वाइपेप पर व वेंटीलेटर पर एक भी मरीज नहीं है।
यह किया परिवर्तन...
- नए अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं वरिष्ठ जन विभाग से रहेगी।
- दूसरे तल पर कोविड मरीजों के लिए रहेंगे। इनका रास्ता इमरजेंसी गेट से रहेगा।
- सुपरस्पेशलिटी सेवाओं का आउटडोर भी खोल दिया जाएगा। यहां परमविशेषज्ञ सेवाएं मिलेगी।
- प्रथम फ्लोर पर वैक्सीनेश्न का कार्य होगा।
- 4 ब्लॉक में 54 आईसीयू बेड कोविड मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगे। इनका रास्ता पीछे से रहेगा।
अब पाइए अपने शहर ( Kota News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज