scriptउत्तरी हवाओं ने बढ़ाया सर्दी का सितम, पारा 7.5 डिग्री पर ठिठका | Northern winds increased winter's respite, mercury 7.5 degree | Patrika News

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाया सर्दी का सितम, पारा 7.5 डिग्री पर ठिठका

locationकोटाPublished: Dec 08, 2019 07:40:15 pm

Submitted by:

mukesh gour

कोहरे और धूप-छांव के बीच हाड़ौती में कड़ाके की सर्दी जारी

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाया सर्दी का सितम, पारा 7.5 डिग्री पर ठिठका

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाया सर्दी का सितम, पारा 7.5 डिग्री पर ठिठका

कोटा. हाड़ौती में रविवार को कोहरे और गलन के चलते सर्दी का जोर रहा। उत्तर से आने वाली हवाओं के चलते पारे में गिरावट जारी है। कोटा में अलसुबह कोहरा छाया रहा। सूर्योदय के बाद कोहरा छंटा, लेकिन दिन में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से गलन बनी रही। शाम ढलने के बाद सर्दी का असर तेज रहा। लोग गर्म कपड़ों में लदे नजर आ रहे हैं।
read also : Rolls Royce बनाती है दुनिया की सबसे महंगी SUV, जानिए किस भारतीय ने सबसे पहले खरीदी ये कार

जगह-जगह सुबह और रात को लोग अलाव तापते दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नए कोटा का अधिकतम तापमान 24.5 व न्यूनतम 9.9 डिग्री रहा, जबकि पुराने कोटा का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 7.5 डिग्री रहा।
छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बूंदी में जब लोग सोकर उठे तो पहाडिय़ां कोहरे में लिपटी नजर आईं। नौ बजे तक कोहरा छाया रहने से लोग घरों में ही दुबके रहे। बाद में धूप खिलने के साथ मौसम साफ हुआ। लोगों ने गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। झालावाड़ जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 9 डिग्री रहा। बारां जिले में दिनभर धूप खिली। अतिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो