script

फ्लाईओवर पर यातायात के लिए बढ़ेगी जगह

locationबारांPublished: Apr 20, 2017 09:08:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

विधायक व यूआईटी चेयरमैन ने लिया जायजा

झालावाड़ रोड स्थित सिनेमॉल के समीप छोटे फ्लाईओवर पर यातायात को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बीच के खाली पड़े हिस्से को छोटा किया जाएगा। साथ ही, यहां पौधारोपण भी होगा। यह कार्य नगर विकास न्यास की ओर से शुरू कराया गया है। काम पूरा होने में करीब डेढ़ माह लगेगा। गुरुवार दोपहर विधायक संदीप शर्मा व यूआईटी चेयरमैन रामकुमार मेहता ने मौके का जायजा लिया। सम्बंधित अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था। उस समय यहां दोनों साइडों के बीच में बड़ा हिस्सा खाली रखा गया था। इससे दोनों साइडें कम चौड़ी रहने से यातायात के बढ़ते दबाव के बीच परेशानी पैदा हो रही है। इसे देखते हुए दोनों साइडों में दो-दो मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इससे यातायात के लिए ज्यादा जगह मिल सकेगी। विधायक ने बताया कि फ्लाईओवर की दोनों साइडें चौड़ी होने से यातायात दबाव कम होगा, साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
एक्सपट्र्स की ली राय

यूआईटी चेयरमैन के अनुसार इस काम को लेकर तकनीकी विश्वविद्यालय के एक्सपट्र्स व इसका निर्माण कराने वाले डिजायनरों से राय ली गई। उन्होंने बताया कि खाली हिस्से को छोटा करने के अलावा यहां पौधारोपण भी कराया जाएगा। इससे इसे नया लुक मिलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो