scriptकेवल एक क्लिक से सुनिए दुनियाभर के रेडियो स्टेशन | now you can connect with any radio station of world | Patrika News

केवल एक क्लिक से सुनिए दुनियाभर के रेडियो स्टेशन

locationकोटाPublished: Jul 22, 2018 10:38:33 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

कार में ही नहीं बल्कि अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन पर भारत समेत दुनिया के किसी भी देश के रेडियो चैनल पर क्या चल रहा है सुन सकते हैं।

kota news

अब केवल एक क्लिक पर सुन सकेंगे दुनिया के किसी भी देश का रेडियो चैनल

कोटा. डिजिटल डेस्क। आप लॉन्ग ड्राइव पर हो और आपके सिटी रेडियो स्टेशन पर चल रहा सॉन्ग आपको पसंद नहीं आ रहा लेकिन आपके पास कोई विकल्प नहीं है..तो सोचिए क्या करेंगे?? छोडि़ए अब आपको सोचने की जरुरत नहीं है। कार में ही नहीं बल्कि अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन पर भारत समेत दुनिया के किसी भी देश के रेडियो चैनल पर क्या चल रहा है सुन सकते हैं। दरअसल, यह संभव हुआ है इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) द्वारा आम लोगों को वल्र्ड सैटेलाइट रेडियो से जोडऩे के चलते।
रेडियो स्टेशनों से जोडऩे के लिए इसरो ने लाइव रेडियो स्टेशन लॉन्च किया है, जिसे ‘रेडियो गार्डन’ (Radio.garden) नाम दिया गया है। इसे एन्ड्रॉयड के साथ आईओएस से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
इसरो के रेडियो ‘गार्डन लाइवÓ की मदद से म्यूजिक के साथ-साथ दुनिया भर के समाचार भी सुन सकते हैं। खास बात यह है कि सर्च के दौरान दुनिया भर के रेडियो टावर की लोकेशन भी दिखाई देती है। साथ ही यह भी जानने को मिलता है कि मौजूदा रेडियो स्टेशन किस देश और किस फ्रिक्वेंसी पर काम कर रहा है। वल्र्ड सैटेलाइट रेडियो की मदद से कम समय में ज्यादा से ज्यादा जानकारियों जुटाई जा सकती हैं। इसमें प्राइवेट एफएम चैनल भी उपलब्ध हैं।
ऐसे करें सर्च
इसे एक एप के तौर पर डिजाइन किया गया है जो कि एंड्रायड के साथ-साथ आईओएस एप्लीकेशन पर भी फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड होने के बाद इसमें गोल घुमती नीली पृथ्वी दिखाई देगी। इसके साथ ही हरे रंग के बिंदु नजर आएंगे, जिस पर क्लिक करना होता है। जिस देश के बिंदु पर आपने क्लिक किया वहां का रेडियो लाइव सुन सकते हैं। एप के साथ इसे आप ब्राउजर में भी चला सकते है।
रेडियो स्टेशन की लोकेशन ढूंढने के लिए इसमें एडवांस सर्च का ऑप्शन दिया गया है। वल्र्ड सैटेलाइट रेडियो स्टेशन के किसी भी रेडियो स्टेशन को आसानी से सुना जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो