scriptतुर्की से आया गोल-मटोल प्याज, 100 रुपए किलो बिक रहा | Onion arrived from Turkey, being sold at Rs 100 a kg in kota | Patrika News

तुर्की से आया गोल-मटोल प्याज, 100 रुपए किलो बिक रहा

locationकोटाPublished: Dec 29, 2019 06:21:48 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

आकार, चमक व वजन को देखकर लोग आश्चर्यचकित

तुर्की से आया गोल-मटोल प्याज, 100 रुपए किलो बिक रहा

तुर्की से आया गोल-मटोल प्याज, 100 रुपए किलो बिक रहा

कोटा. प्याज की कम आवक के चलते भाव कम होने का नाम नहीं ले रहे। थोक फल सब्जीमंडी में शुक्रवार को तुर्की का प्याज भी पहुंच गया। मंडी में दुकानों पर इस प्याज के आकार, चमक व वजन को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। ट्रक में भरा प्याज दोपहर बारह बजे तब पूरा बिक गया।

120 क्विंटल आया
फल सब्जीमंडी के डायरेक्टर संतोष मेहता ने बताया कि मंडी में प्याज व्यापारी जगजीत सिंह ने जयपुर से एक ट्रक तुर्की का प्याज मंगवाया था। ट्रक में 500 से 600 कट्टे प्याज था। एक कट्टे का वजन 20 किलो था। ऐसे में करीब 120 क्विंटल प्याज आया। इस प्याज की खासियत यह है कि इसमें चमक ज्यादा है। प्याज में शामिल कुछ प्याज का वजन ही 500 से 700 ग्राम तक है। प्याज पर छिलका भी ज्यादा नहीं है और खाने में यह मीठा लगता है।

स्थानीय से दोगुना भाव है
तुर्की का प्याज होलसेल में 50 से 52 रुपए बिका। मंडी में यह प्याज 70 रुपए किलो तक बिका। यही प्याज शहर की अन्य मंडियों में 100 रुपए किलो से ज्यादा में बिक रहा है, जबकि यहां प्याज थोक में 30 से 60 रुपए किलो बिक रहा है। यही प्याज बाजार में 50 से 80 रुपए किलो है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो