NEET UG 2023 : 1 लाख का आंकड़ा पार होने में महज 237 एमबीबीएस सीटों की कमी
कोटाPublished: Feb 09, 2023 06:59:04 pm
654 मेडिकल संस्थान, 99763 एमबीबीएस सीटें


NEET UG 2023 : 1 लाख का आंकड़ा पार होने में महज 237 एमबीबीएस सीटों की कमी
नीट-यूजी 2023 के आयोजन के समय एमबीबीएस सीटों की संख्या एक लाख के पार होगी। नेशनल मेडिकल कमिशन एनएमसी नई दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में देश के 654 मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस सीटों की संख्या 99 हजार 763 है।