इसमें स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल भी शामिल हुए। रैली में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाते रहे। सरोवर टॉकिज पर खुली जीप में मंत्री धारीवाल सहित अन्य नेता सवार हो गए। यहां से रैली मोहन टॉकिज रोड पहुंची। भाजपा कार्यालय के आसपास बेरिकेड्स लगाकर पुलिस ने कार्यालय तक जाने का दोनों तरफ से रास्ता बंद कर दिया था।
उग्र हुए कार्यकर्ताए पुलिस ने हल्का बल किया प्रयोग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस से उलझ गए। इस कारण पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यहां कांग्रेस नेता अमित धारीवाल व हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी कर रहे थे। रैली के यहां पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। सांखला सहित कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का झंडा फराराना चाहते थे, इस कारण कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स हटाने व कार्यालय की तरफ जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को दूर किया। रैली के पहुंचने के बाद बेरिकेड्स के एक तरफ रैली में शामिल कार्यकर्ता एकत्र हो गए।
लंबी लड़ाई है, पीछे नहीं हटेंगे : धारीवाल मंत्री धारीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी नाकामियों को छिपाकर महंगाई झेल रही जनता का ध्यान हटाकर कांग्रेस नेताओं पर अनावश्यक रूप से ईडीए सीबीआई का डर दिखाकर गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हिटलरशाही नीति अपनाकर देश में भय का वातावरण पैदाकर शांति बिगाडऩ़े का काम कर रहे हैं। नीरव मोदी जैसे कई उद्योगपति देश की जनता का पैसा लेकर भाग खड़े हुए, उनसे ईडी व सीबीआई जैसी संस्था कोई पूछताछ नहीं कर रही। मोदी सरकार खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता देश में जनविरोधी, हिटलरशाही नीतियों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलित हैं। उन्होंने कहा कि आगे लंबी लड़ाई है, वे पीछे नहीं हटेंगे।
पीसीसी उपाध्यक्ष कोटा प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस की तीनों राज्यसभा सीटों की जीत से तिलमिलाई हुई है। अब कांग्रेस के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर उनको बदनाम करने का षड्यंत्र रचने में लगी है। कार्यकर्ता इनके भय से डरने वाले नहीं हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहाए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ेगे।
प्रदर्शन में खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, महापौर राजीव अग्रवाल, लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, राखी गौतम, गोविंद शर्मा, डॉ. जफर मोहम्मद, शिवकांत नंदवाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।