scriptफिर शीतलहर की चपेट में हाड़ौती, तापमान में भारी गिरावट | Overcast condition, cold wave in hadauti region | Patrika News

फिर शीतलहर की चपेट में हाड़ौती, तापमान में भारी गिरावट

locationकोटाPublished: Jan 09, 2020 07:24:35 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

झालावाड़ @ 4 डिग्री, 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
 

fog660.jpg
कोटा. हाड़ौती अंचल एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में है। झालावाड़ में न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस रह गया। लोग सर्दी से त्रस्त नजर आए। ऊनी कपड़ों के साथ दिन में धूप व शाम को अलावा सहारा बने। झालावाड़ अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
संघनिष्ठ रामबाबू सोनी बने भाजपा शहर जिलाध्यक्ष, मुकुट
नागर को देहात की कमान

पिछले दिनों से तापमान में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच कोटा में भी न्यूनतम पारा गिर गया। एक ही दिन में तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 8.2 डिग्री रह गया। सर्द हवा का जोर रहा। मौसम विभाग के अनुसार कोटा का अधिकतम तापमान 21 से गिरकर 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
जेकेलोन मामले पर बोले मदन दिलावर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

बारां शहर सहित जिले में दिनभर धूप खिली। हालांकि सर्द हवा चलने से लोग सर्दी से प्रभावित हुए। अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बूंदी में मौसम साफ रहा। सुबह धूप खिली, लेकिन सर्द हवा चलने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो