scriptOxygen Plant…यूके से दान में मिले ऑक्सीजन प्लांट भी चालू नहीं कर पाए | Oxygen plants donated from UK were also unable to start | Patrika News

Oxygen Plant…यूके से दान में मिले ऑक्सीजन प्लांट भी चालू नहीं कर पाए

locationकोटाPublished: May 13, 2021 09:54:04 pm

आगामी सप्ताह से हो सकेगा उत्पादन

Oxygen Plant...यूके से दान में मिले ऑक्सीजन प्लांट भी चालू नहीं कर पाए

Oxygen Plant…यूके से दान में मिले ऑक्सीजन प्लांट भी चालू नहीं कर पाए

झालावाड.एसआरजी चिकित्सालय के कोविड ब्लॉक के पीछे यूके से आए ऑक्सीजन प्लांट के इंस्टालेशन का कार्य गुरुवार को किया। इस दौरान एक स्ट्रक्चर पर इस प्लांट को फिक्स करने का कार्य किया गया।इससे पूर्व इस प्लांट को लगाने के लिए स्ट्रक्चर तैयार किया गया। शाम को इसे क्रेन के माध्यम से इस ढंाचे पर रखा। यह प्लांट ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए यूके सरकार ने झालावाड़ के एसआरजी चिकित्सालय में भिजवाया है। इस प्लांट से रोजाना करीब 80 ऑक्सीजन सिलेण्डरों का उत्पादन हो सकेगा। इस प्लांट के इंस्टालेशन से एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। अधिकारियों की मानें तो अभी इस प्लांट के इंस्टालेशन में एक से दो दिन और लगेंगे। आगामी सप्ताह में इस प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। एसआरजी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ.संजय पोरवाल ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के इंस्टालेशन का कार्य चल रहा है। आगामी सप्ताह से इससे ऑक्सीजन मिलने लगेगी। यह प्लांट चालू होने से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो