पिछले दो-तीन दिन से मानसून की मेहरबानी होने से हाड़ौती अंचल में रविवार को मौसम सुहाना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार का दिन होने और मौसम सुहाना होने से लोग पिकनिक मनाने निकल गए। शहर के आसपास स्थित पिकनिक स्थलों पर रविवार को लोगों की खासी भीड़ नजर आई। लोगों ने परिजनों और मित्रों के साथ खूब एंजॉय किया। हालांकि रविवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी व उमस ने ज्यादा नहीं सताया।