scriptचम्बल में क्रूज चलाने की योजना आगे बढ़ेगी | Plan to run cruise in Chambal will go ahead | Patrika News

चम्बल में क्रूज चलाने की योजना आगे बढ़ेगी

locationकोटाPublished: Jan 14, 2022 11:46:03 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

चम्बल नदी में पर्यटकों के लिए क्रूज संचालन और प्रदेश की अन्य बड़ी झीलों, तालाबों पर हाऊस बोट संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।

Chambal River Master Plan....राजस्थान और मध्यप्रदेश मिलकर बनाएंगे चम्बल नदी का मास्टर प्लान

Chambal River Master Plan….राजस्थान और मध्यप्रदेश मिलकर बनाएंगे चम्बल नदी का मास्टर प्लान

कोटा. चम्बल नदी में क्रूज संचालन की योजना अभी पाइप लाइन से बाहर नहीं आई है। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद ही यह योजना आगे बढ़ेगी। अभी यह प्रक्रिया अटकी हुई है। इस बीच गत बुधवार को जयपुर में एक कंपनी ने इस योजना को लेकर प्रजेंटेशन दिया है। इसके बाद गुरुवार को राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास एवं रोजगार सृजन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। चम्बल नदी में पर्यटकों के लिए क्रूज संचालन और प्रदेश की अन्य बड़ी झीलों, तालाबों पर हाऊस बोट संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री सिंह ने बताया कि देश में गंगा नदी सहित अन्य प्रमुख नदियों एवं जल क्षेत्रों में इस तरह के क्रूज शिप चलाए जा रहे हैं। इससे उन क्षेत्रों में पर्यटन विकास एवं रोजगार के लिए नई संभावनाएं खुली हैं। राजस्थान में भी इसी तर्ज पर क्रूज शिप तथा हाउस बोट चलाए जाने के गम्भीरतापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन के नवीन क्षेत्रों का विकास होगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
प्लान का प्रजेंटेशन दिया
इस संबंध में हेरिटेज रिवर जर्नीज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राजसिंह एवं अन्य अधिकारियों ने गत बुधवार को पर्यटन मंत्री, प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

ये बाधाएं हो सकती है
-चम्बल नदी से ही पेयजल आपूर्ति होती है, ऐसे में प्रदूषण रहित क्रूज संचालन करना होगा। वहीं पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय की शर्तों का पालना करना होगा।
-उदयपुर में झील में क्रूज संचालन बंद कर दिया गया है। ऐसे कारणों का भी अध्ययन करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो