scriptसावधान ! पृथ्वी पुत्र मंगल जा रहे है कन्या राशि में, 28,29 सितंबर को चंद्रमा के साथ बन जायेगा पंचग्रही योग,हो सकता है कुछ खतरनाक | Planet Earth son Mars enters Virgo on Wednesday | Patrika News

सावधान ! पृथ्वी पुत्र मंगल जा रहे है कन्या राशि में, 28,29 सितंबर को चंद्रमा के साथ बन जायेगा पंचग्रही योग,हो सकता है कुछ खतरनाक

locationकोटाPublished: Sep 26, 2019 07:48:27 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

Astrology जानिए मंगल के 12 राशि पर प्रभाव

सावधान ! पृथ्वी पुत्र मंगल जा रहे है कन्या राशि में, 28,29 सितंबर को चंद्रमा के साथ बन जायेगा पंचग्रही योग,हो सकता है कुछ खतरनाक

सावधान ! पृथ्वी पुत्र मंगल जा रहे है कन्या राशि में, 28,29 सितंबर को चंद्रमा के साथ बन जायेगा पंचग्रही योग,हो सकता है कुछ खतरनाक

कोटा . साहसी एवं पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल बुधवार को कन्या राशि में प्रवेश हो गया है , जहां ये पहले से ही विराजमान सूर्य, बुध और शुक्र के साथ युति करेंगे। इस प्रकार 10 नवंबर तक मंगल कन्या राशि में ही विचरण करते रहेंगे। मंगल का बुध के साथ समभाव संबंध है अतः इनका कन्या राशि में जाना मिलाजुला फल देगा।
रणभूमि के रेगिस्तान से लुढ़कती ढुलकती हर घर की रसोई में कुछ ऐसे पहुँची है बाटी, जानिए इतिहास

मंगल पराक्रम एवं नेतृत्व प्रधान क्षमता के प्रतीक माने गए हैं। ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार मंगल का कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है 28,29सेप्टेंबर को कन्या राशि पर चंद्रमा आने से पंचर्ग्रही योग बनेगा इस समय भूकम्प, सुनामी, युद्ध के हालात बन सकते है

मंगल के 12 राशि पर प्रभाव

मेष – ऋण रोग और शत्रुओं से मुक्ति दिलाएगा किंतु, व्यर्थ का व्यय भी कराएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके अनुकूल आएगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ -शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के साथ साथ संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति भी दिलाएगा। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लगेगी। अतः सावधान रहें और कार्य पर ध्यान दें।

कर्क -आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखे, परिवार में मतभेद पैदा न होने दें।


सिंह – धनभाव में मंगल का जाना मिलाजुला फल देगा क्योंकि, आपकी राशि के लिए मंगल योग कारक हैं। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से तो अच्छा है किसी महंगी वस्तु का क्रय भी कर सकते हैं। नेत्र विकार से बचें।

कन्या – बेहतरीन लाभ देगा किंतु, ये आपके धैर्य एवं संयम की परीक्षा भी लेगा। बेहतर है कि अपनी रणनीतियों को गुप्त रखते हुए कार्य योजनाओं को अंतिम रूप दें।


तुला – अधिक व्यय, यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। झगड़े विवाद से भी बचे रहना भी बेहतर रहेगा।

वृश्चिक – आय के साधन बढ़ेगे। रुका हुआ धन आएगा। किसी बड़ी कार्ययोजना का संकल्प पूर्ण होगा। शासन सत्ता का बेहतरीन उपयोग कर सकते हैं। समय अनुकूल है लाभ उठाएं।


धनु -पद और गरिमा की वृद्धि होगी । किसी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग है। विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनी से लाभ लेना चाहे तो समय अनुकूल है।

मकर – धार्मिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। तीर्थयात्रा और देशाटन का लाभ मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य विस्तार के साथ-साथ नए अनुबंध भी हासिल कर सकते हैं।


कुंभ -अपने कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन – दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है । इसे व्यर्थ में तूल न दें। व्यापार की दृष्टि से समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो