scriptछत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे नवजात व प्रसूता | plaster fallen down in jk loan hospital | Patrika News

छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे नवजात व प्रसूता

locationकोटाPublished: Jul 22, 2018 06:33:20 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

युवक के सिर पर आई चोट, जेके लोन अस्पताल

kota news

छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे नवजात व प्रसूता


कोटा. शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते अस्पताल की छते व दीवारें जगह-जगह से टपक रही है। बारिश के चलते वार्डों में सीलन आ चुकी है। इसके चलते अब प्लास्टर गिरना शुरू हो चुका है। यदि समय रहते इसे रोका नहीं गया तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है। जेके लोन अस्पताल में रविवार को पीएनसी वार्ड में छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि नवजात व प्रसूता के पलंग से दूर गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस बीच एक युवक प्लास्टर गिरने से चपेट में आ गया। उसके सिर पर चोट आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो