script

खेलते-खेलते मासूमों की जान पर बन आई, बुरी तरह झुलसे

locationकोटाPublished: Oct 10, 2019 06:35:24 pm

Submitted by:

mukesh gour

बारां और कैथून में हुई दो घटनाएं, दोनों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया

Playing was lost on innocent lives, scorched badly

Playing was lost on innocent lives, scorched badly

कोटा. हाड़ौती में गुरुवार को हुई दो घटनाओं में दो मासूम बालिकाएं आग में झुलस गईं। पहली घटना बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां डेढ़ साल की बालिका खेलते-खेलते चूल्हे में जा गिरी। इसी प्रकार दूसरी घटना कोटा जिले के कैथून में हुई, यहां चार साल की बालिका गर्म पानी में गिरकर झुलस गई।

50 फीसदी झुलसी बालिका
बारां के किशनगंज थाना क्षेत्र के पीपल्दा में घर में खेलते-खेलते डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका चूल्हे में जा गिरी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, वहां से उसे एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पीपल्दा गांव निवासी डेढ़ वर्षीय मासूम अनेका मीणा गुरुवार शाम को घर में ही खेल रही थी। इस दौरान वह चौक में बने चूल्हे में जा गिरी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां से उसे कोटा भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार बालिका 50 फीसदी से अधिक झुलसी है। बालिका के बाल, चेहरा, पेट व छाती का हिस्सा झुलस गया। एमबीएस चिकित्सालय के बर्न वार्ड में उसका उपचार किया जा रहा है।
read more : बेटी की चीख से कांप उठी मां


गर्म पानी में जा गिरी मासूम
कैथून थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर में गुरुवार को चार वर्षीय बालिका गर्म पानी में गिरकर झुलस गई। पुलिस ने बताया कि रिंकू लश्करी की चार वर्षीय बेटी रवीना घर में गर्म हो रहे पानी में जा गिरी। इससे वह कमर व पेट के आसपास झुलस गई। उसे उपचार के लिए एमबीएस चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो