कोटा

अपहरण व दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम का रहने वाला कांतिलाल कोटा में फल का ठेला लगाता था

कोटाJul 30, 2018 / 12:00 am

shailendra tiwari

अपहरण व दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

कोटा. विज्ञान नगर थाना पुलिस को रविवार को एक और सफ लता मिली। पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 साल से फ रार मुख्य आरोपी को नागौर से गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी नीरज गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश के रतलाम का रहने वाला कांतिलाल कोटा में फल का ठेला लगाता था। उसकी मुलाकात विज्ञान नगर निवासी एक नाबालिग बालिका से हुई।
ई-मित्र प्लस पर अब सभी समस्याओं का समाधान

इसके बाद कांतिलाल बालिका का अपहरण कर मध्यप्रदेश अपने भाई देवीसिंह के घर ले गया। जहां आरोपी ने भाई के साथ उससे दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले में आरोपी के भाई देवीसिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले को मुख्य आरोपी कांतिलाल तब से ही फ रार था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नागौर के कालवा में है। ऐसे में विज्ञान नगर सीआई ने एक टीम गठित कर वहां भेजी। टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद कोटा लाए। यहां उससे पूछताछ जारी है।

Home / Kota / अपहरण व दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.