फिर मिलन में बाधा बनी भारतीय रेल इधर…तीन अज्ञात लावारिसों ने दम तोड़ा कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लावारिसों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, वहीं अनंतपुरा पुलिस ने एक लावारिस का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि डीसीएम पुलिया के नीचे करीब ४५ वर्ष आयु का एक जने का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। उसकी लंबाई करीब साढ़े ५ फीट व शरीर पर सफेद शर्ट व नीली पेंट है। संभवतया उसकी ट्रेन से टकराने से सिर पर गहरी चोट लगने से मौत हुई। इसी प्रकार थाना क्षेत्र मं अंधेरी पुलिया के नीचे खंबा नम्बर ४ के निकट एक जने का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु करीब ५५ वर्ष व लंबाई करीब साढे़ पांच फीट है। उसकी चेहरे पर सफेद दाढ़ी व मूछें बढ़ी हुई है। उसने शरीर पर सफेद कुर्ता व धोती है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज किया।
अनंतपुरा पुलिस ने बताया कि डकनिया तालाब के निकट से पुलिस ने एक अज्ञात जने का शव बरामद किया।