4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुआ खेलते पकड़ा गया बीजेपी का ये बड़ा नेता, पुलिस ने बरामद किए 4.24 लाख रुपए

झालावाड़ पुलिस ने राजस्थान की मुख्यमंत्री के चुनावी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष को जुआ खेलते धर दबोचा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 22 Oct 2017, 2:18 PM IST

a

Police caught BJP OBC cell vice president s in gambling

दिवाली के मौके पर जुआरियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ में बीजेपी के दो बड़े नेताओं को पुलिस ने एक वेयर हाउस में जुआ खेलते हुए धर दबोचा। यहां 6 लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से सवा चार लाख रुपए की नकदी बरामद की है। भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता को जुआ खेलते हुए पकड़े जाने के बाद से ही झालावाड़ पुलिस पर उन्हें बिना कार्रवाई के छोड़ने का दवाब बनने लगा था। जिसके बाद पुलिस भी इस मामले को दबाने की कोशिश में जुट गई, लेकिन लोगों के बीच चर्चा होने के बाद मामले का खुलासा हो गया।

दिवाली पर जुआरियों की नकेल कसने के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ा था, लेकिन पुलिस के आला अफसरों को भी अंदाजा नहीं था कि उनकी कार्रवाई के चपेटे में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता भी फंस जाएंगे और गुडवर्क दिखाने के बजाय जुआरियों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Read More: राजस्थान की राजनीति में फिर भूचाल लाएगी ये फैक्ट्री, सरकार ने कौड़ियों के भाव बेची अरबों की मशीनरी

सीएम के इलाके में चल रहा था जुआ

गोवर्धन पूजा के दिन झालावाड़ पुलिस को शहर के बाहर स्थित एक वेयर हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पुख्ता हो जाने के बाद झालावाड़ पुलिस ने शुक्रवार देर रात वेयर हाउस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह जुआरियों को 4.24 लाख रुपए की नकदी और ताश की गड्डियों के साथ जुआ खेलते हुए धर दबोचा, लेकिन जैसे ही पुलिस जुआरियों को थाने लेकर आई भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं का उन्हें छोड़ने के लिए फोन आने लगा।

Read More: सूतली बम फटने से उड़ा हाथ, 60 की आंखें हुईं जख्मी, 38 लोग झुलसे

जुआरी निकला भाजपा का प्रदेश स्तरीय नेता

राजस्थान की मुख्यमंत्री के इलाके में जुआरियों के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई करने की झालावाड़ पुलिस की खुशी उस वक्त रफूचक्कर हो गई जब उन्हें पता चला कि पकड़े गए जुआरियों में से दो भाजपा के बड़े नेता हैं। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वेयरहाउस में जुआ खेलते पकड़े गए लोगों में से एक की पहचान भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरी पाटीदार और दूसरे की पहचान झालरापाटन भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष के तौर पर हुई। जबकि इनके साथ-साथ जुआ खेलते हुए अब्दुल सलाम, महेश कुमार, शराफत, उमरदीन और घनश्याम के तौर पर हुई।

Read More: बंदर की मौत पर रो पड़ी पूरी लंका, बैंडबाजे के साथ निकाली शव यात्रा

थाने से दी जमानत

वेयरहाउस में जुआ खेलते पकड़े गए भाजपा के नेताओं को झालावाड़ पुलिस ने थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया। जबकि जुए में बरामद हुई 4.24 लाख रुपए की रकम और ताश की गड्डियां सीज कर दी।