बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना
बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के थेगड़ा रोड स्थित अक्षरधाम स्पेशल स्थित एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोला। चोर मकान से लगभग सवा लाख रुपए व सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। बैंक ऑफ बड़ौदा मेंं सीनियर मैनेजर विमलेश कुमार ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह परिवार सहित 13 मई को उत्तर प्रदेश गए थे। 16 मई को उनके पड़ोसी ने सूचना दी कि घर में चोरी हो गई। इस पर वह 17 मई को सुबह कोटा आ गए। यहां मकान के सामने लगी रेलिंग टूटी हुई थी। चोर रेलिंग तोड़ भीतर आंगन में घुसे। उसके बाद मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। चोरों ने एक कमरे में रखी आलमारी के लॉक को तोड़ा। विमलेश ने बताया कि चोर आलमारी से करीब सवा लाख रुपए, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, करीब एक किलो चांदी के जेवर व बर्तन आदि ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

नकदी व सोने की चेन सहित अन्य सामान चोरी
इधर उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर द्वितीय में एक परिवार शादी में गया था। सूने मकान में चोरों ने धावा बोला और नकदी और सोने के जेवरात ले गए। आकाश मेघवाल सोमवार को अपने परिवार के साथ कोटा ग्रामीण जिले के देवलीमांझी रिश्तेदार की शादी में गया था। देर रात जब वापस लौटा तो मकान का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक भी टूटा था। चोर घर से बीस हजार रुपए, सोने की चेन व अंगूठी सहित अन्य सामान ले गए। आकाश ने इसकी जानकारी उद्योग नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाने के एएसआई फूलसिंह ने बताया कि मकान मालिक ने परिवाद दिया है। मामले की जांच की जा रही है।