कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म की गई है। यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा कदम है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन किया था। इससे देशभर की जेलें भर गई थी और तत्कालीन केंद्र सरकार को झुकना पड़ा था। आज एक बार फिर वैसे ही हालात बने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के आगे एक बार फिर मोदी सरकार को झुकना पड़ेगा। गिरफ्तारी देने वालों में जिलाध्यक्ष त्यागी, खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, कांग्रेस नेता गोविंद शर्मा, पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल, शिवकांत नंदवाना, डॉ. जफर मोहम्मद, लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष् मंजू मेहरा समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रजमोहन बैरवा ने बताया कि करीब 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई। सिटी एएसपी प्रवीण जैन ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धारा 129 के तहत गिरफ्तार कर नयागांव छोड़ा गया। तीन सौ से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहे। इन्होंने भी दी गिरफ्तारी उप महापौर सोनू कुरैशी, पूर्व उपमहापौर राकेश सोरल, शहर महासचिव रामेश्वर सुवालका, डॉ. विजय सोनी, महामंत्री संजय यादव, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजयसिंह राजू, पीसीसी सदस्य विठ्ठल खंडेलवाल, अख्तर खान अकेला, राजीव आचार्य, संदीप भाटिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद पारेता, किशन मदनानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।