scriptसोशल डिस्टेंसिंग भूल ट्रेन रोकने जा रहे थे, पुलिस ने खदेड़ा | protest against central government for fuel price hike | Patrika News

सोशल डिस्टेंसिंग भूल ट्रेन रोकने जा रहे थे, पुलिस ने खदेड़ा

locationकोटाPublished: Jun 30, 2020 11:13:43 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर दूर छोड़ा
 

ट्रेन रोकने जा रहे थे, पुलिस ने खदेड़ा

ट्रेन रोकने जा रहे थे, पुलिस ने खदेड़ा

कोटा. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में मंगलवार को हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ता ट्रेन रोकने के लिए स्टेशन पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। ट्रेन रोकना तो दूर वे प्लेटफार्म तक भी नहीं जा पाए।
मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नटराज सिनेमा के बाहर एकत्रित हुए। यहां से मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन की ओर कूच किया। कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे। रास्ते में उन्होंने सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान नहीं रखा। कई कार्यकर्ताओं ने मास्क तक नहीं लगा रखे थे और भीड़ के रूप में चल रहे थे। रेलवे स्टेशन से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात था, पुलिस को देख कार्यकर्ता वहीं रुक गए। पुलिस ने उन्हें खदेडऩा शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके बस में बिठा लिया और दूर जाकर छोड़ दिया।
बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, कोटा में छात्रा के पॉजिटिव आने से हड़कम्प


कुछ कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की करते हुए प्रवेश की कोशिश की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। उसके बाद सांखला के साथ-साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहीम खान, कांग्रेस कार्यकर्ता विष्णु मेवाड़ा, अजय भान सिंह शक्तावत, शादाब खान, रघु शर्मा, बबलू कसाना, जुनैद खान, अमित वर्मा और अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर बसों में भरकर उन्हें दूर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भारी जाप्ता तैनात किया गया था।
इधर सांखला ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कू ्रड ऑयल के दाम लगातार कम होते जा रहे हैं, लेकिन केन्द्र सरकार लगातार दाम बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों ने सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए। कोरोना से बिगड़े ढर्रे से पहले ही आम आदमी की कमर टूटी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई का बोझ आमजन पर डाला जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो