ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत 1420 बच्चों को बचाया गया। इनमें 954 लड़के और 466 लड़कियां शामिल हैं। इस साल अभी तक 3621 बच्चों को बचाया गया है।
ऑपरेशन मातृशक्ति
ऑपरेशन मातृशक्ति के अंतर्गत गत मार्च माह में ऐसी 10 महिला यात्रियों और 2022 में देशभर में 26 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की। उनके नवजात शिशुओं को इस दुनिया में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑपरेशन अमानत कई यात्री ट्रेन में चढ़ने या ट्रेन या स्टेशन से निकलने की हड़बड़ी में अपना कुछ सामान ले जाना भूल जाते हैं। ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत आरपीएफ कर्मी ऐसे सामानों को सुरक्षित रखने और उन्हें उचित मालिकों को वापस दिलाने में मदद कर रहे हैं। आरपीएफ ने इस ऑपरेशन के अंतर्गत मार्च 2022 में 3.41 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 2000 से अधिक सामान और और 2022 मार्च तक 9.15 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 5337 सामान बरामद किए।