लो जीत गए हम: मतगणना स्थल जेडीबी कॉलेज के बाहर जैसे ही रुझानों में अपने नेता को बढ़त मिली तो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
चरम रहा उत्साह: मतगणना स्थल के बाहर अपने पक्ष में रुझान आते ही खुशी से झूम उठे कांगे्रस प्रत्याशी शांति धारीवाल के समर्थक।
जोश: मतगणना के दौरान जेडीबी कॉलेज के बाहर जश्न मनाते कांगे्रस कार्यकर्ता।
ऐसा रहा जीत का उत्साह: हाथों में पार्टी का झंडे लिए नारेबाजी करते हुए कांगे्रस कार्यकर्ता।
कांगे्रस प्रत्याशी जैसे ही मतगणना स्थल पहुंचे तो कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।