उमस से लोग पसीने से तरबतर रहे। दिन चढऩे के साथ ही भीषण गर्मी रही। कूलर व पंखों की हवा बेअसर साबित हुई। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। रात में गर्म हवा के झौंके चलते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
बूंदी जिले में गर्म हवा ने सुबह से परेशान किए रखा। बाजारों व गलियों में दोपहर के समय सन्नाटा छाया रहा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोग गला तर करते दिखे।
बारां जिले में एक दिन की मामूली राहत के बाद गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। जिले में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। इसी तरह झालावाड़ जिले में गर्मी के सख्त तेवर रहे। रात में गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
बदल गया खानपान
गर्मी के कारण लोगों का खानपान भी बदल गया है। लोग दिन व रात के भोजन में हल्का ही पसंद कर रहे हैं। खाने में दही-छाछ का सेवन कर रहे हैं। शीतल पेय, गन्ने का रस पसंद किया जाने लगा है। सलाद व ठंडा तरबूज खाया जा रहा है। बच्चों को आइसक्रीम खूब भाने लगी है। चिकित्सक भी हल्का भोजन करने की सलाह दे रहे हैं।