scriptभाजपा का सफाया कैथून ,सांगोद नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत, जानिए किस वार्ड में किसकी जीत | kethun and Sangod Nagar Palika Election Result 2019 | Patrika News

भाजपा का सफाया कैथून ,सांगोद नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत, जानिए किस वार्ड में किसकी जीत

locationकोटाPublished: Nov 19, 2019 11:18:33 am

Submitted by:

Suraksha Rajora

कांग्रेस की जीत पर निकला जुलूस, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, जानिए किस वार्ड में किसकी जीत वार्ड वार चुनाव नतीजे

कोटा. राजस्थान में शहरी सरकार के लिए प्रदेश की 49 निकायों में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को परिणामो की तस्वीर साफ हो गई । जयपुर, जोधपुर और कोटा में चुनाव स्थगित किए जाने के कारण 43 नगर निकाय और 6 नवगठित नगर पालिकाओं सहित 49 निकायों में हुए आम चुनाव के परिणामों की तस्वीर सुबह 10 बजे तक साफ हो गई।
इन नतीजों के साथ ही कैथून सांगोद के 225 वार्ड के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। सांगोद कॉलेज, कैथून सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 5 राउंड में मतगणना सुरक्षा के बीच हुई ।

मतगणना को लेकर सभी निकाय मुख्यालयों के मतगणना केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतगणना स्थलों की सीधी निगरानी रखी।
राज्य के 49 निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को सामने आ गए। स्थानीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। 24 जिलों में 49 निकायों के 2,105 वार्डों में चुनाव लड़े 7,942 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला हुआ। जिले की दोनों नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने बम्पर जीत हासिल की है।
सांगोद में कांग्रेस ने 25 में से 16 तो कैथून में 18 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर दिया। दोनों ही जगह भाजपा का सफाया हो गया। सांगोद में वार्ड नंबर 1 से दिनेश सुमन (कांग्रेस), वार्ड नंबर 2 से राहत बेगम (कांग्रेस) ,वार्ड 3 से रईसा बेगम (कांग्रेस), वार्ड 4 निशा सोनी( निर्दलीय), वार्ड 5 से फैयाज बैग (निर्दलीय ) ,
वार्ड 6 से राजेंद्र गहलोत (कांग्रेस), वार्ड 7 से दिलीप कुमार (कांग्रेस) ,वार्ड 8 से अलका गुप्ता (कांग्रेस) ,वार्ड 9 से कन्हैया लाल (कांग्रेस), वार्ड 10 से गोविंद सुमन (कांग्रेस) ,वार्ड 11 निरंजन कुमार(कांग्रेस), वार्ड 12 जिन्नत बानो (कांग्रेस), वार्ड 13 से मोहसिना(भाजपा) ,वार्ड 14 से ओम प्रकाश (कांग्रेस) ,वार्ड 15 से विपिन कुमार(कांग्रेस), वार्ड 16 से रामावतार (भाजपा), वार्ड 17 शिव शंकर (कांग्रेस), वार्ड 18 प्रवीण गर्ग (भाजपा), वार्ड 19 हीरालाल (भाजपा) ,वार्ड 20 जितेंद्र (भाजपा) ,वार्ड 21 पूजा जेलिया (कांग्रेस), वार्ड 22 कृष्ण कुमार गर्ग (भाजपा) ,वार्ड 23 से महेंद्र कुमार (भाजपा), वार्ड 24 से रूपचंद माली(कांग्रेस) और वार्ड 25 से कविता सुमन (कांग्रेस) विजयी रहे।
कैथून में कांग्रेस 25 में से 18 ,सांगोद में 25 में से 16 पर कांग्रेस जीती

कांग्रेस को मिली जीत, सांगोद ओर कैथून में कांग्रेस का बोर्ड कैथून में कांग्रेस 25 में से 18 ,सांगोद में 25 में से 16 पर कांग्रेस जीती, कोटा कैथून में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन रहा। 25 में से 18 पर मारी बाज़ी, कांग्रेस में जश्न का माहौल। कोटा सांगोद में भी कांग्रेस ने मारी बाज़ी, 15 वार्डो में से 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, बहुमत का आंकड़ा कांग्रेस से छुआ।
नगर पालिका सांगोद कोटा

वार्ड नंबर 1 दिनेश सुमन कांग्रेस

वार्ड नंबर 2 राहत बेगम कांग्रेस

वार्ड 3 रईसा बेगम

वार्ड 4 निशा सोनी निर्दलीय

वार्ड 5 फैयाज बैग निर्दलीय
वार्ड 6 राजेंद्र गहलोत कांग्रेस

वार्ड 7 दिलीप कुमार कांग्रेस

वार्ड 8 अलका गुप्ता कांग्रेस

वार्ड नो कन्हैया लाल कांग्रेस

वार्ड 10 गोविंद सुमन कांग्रेस

वार्ड 11 निरंजन कुमार कांग्रेस
वार्ड 12 जिन्नत बानो कांग्रेस

वार्ड 13 मोहसिना भाजपा

वार्ड 14 ओम प्रकाश कांग्रेस

वार्ड 15 विपिन कुमार कांग्रेस

वार्ड 16 रामावतार भाजपा

वार्ड 17 शिव शंकर कांग्रेस

वार्ड 18 प्रवीण गर्ग भाजपा
वार्ड 19 हीरालाल भाजपा

वार्ड 20 जितेंद्र भाजपा

वार्ड 21 पूजा जेलिया कांग्रेस

वार्ड 22 कृष्ण कुमार गर्ग भाजपा

वार्ड 23 महेंद्र कुमार बीजेपी

वार्ड 24 रूपचंद माली कांग्रेस
वार्ड 25 कविता सुमन कांग्रेस

नगर पालिका कैथून कोटा

कैथून में वार्ड 1 से भाजपा के संदीप, वार्ड 2 से कांग्रेस के साजीद. वार्ड 3 से कांग्रेस से सफीकन वार्ड 4 से कांग्रेस के जफर, वार्ड 5 से कांग्रेस के फरजाना, वार्ड 6 से कांग्रेस की साकीरा, वार्ड 7 से कांग्रेस के एहसान वार्ड 8 से कांग्रेस की शमीम, 9 से भाजपा के निजाम, 10 से भाजपा की गायत्री, 11 से
कांग्रेस के हरिओम, 12 से निर्दलीय राजकुमार, 13 से कांग्रेस के जिया बुकर, 14 से कांग्रेस की तस्लीम 15 से कांग्रेस की मसूद, 16 से कांग्रेस के भीम
17 से भाजपा के राकेश, 18 से कांग्रेस की शकीला, 19 से
कांग्रेस की आयना, 20 से भाजपा के इंसाफ, 21 से भाजपा की पायल, 22 से कांग्रेस के इरशाद, 23 से कांग्रेस के कलीम 24 से कांग्रेस की हलीमा तो वार्ड
25 से कांग्रेस के जमील ने जीत दर्ज की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो