scriptRakshabandhan 2020 : इन श्रेष्ठ मुहूतों में बांधिए राखी, ये होंगे लाभ… | Raksha Bandhan 2020 Shubh Muhurat | Patrika News

Rakshabandhan 2020 : इन श्रेष्ठ मुहूतों में बांधिए राखी, ये होंगे लाभ…

locationकोटाPublished: Aug 02, 2020 09:08:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

श्रेष्ठ मुहूर्तों में बांधे जाएंगे रक्षा सूत्र, दिनभर में विभिन्न मुहूर्त
 
 
 

rakhi_7.jpg
कोटा. रक्षा बंधन (Rakshabandhan 2020) का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। बहन भाई को टीका लगाकर रक्षासूत्र बांधेगी मुंह मीठा करवाकर दीर्घायु व खुशहाली की कामना की जाएगी। शुभ मुहूर्त में रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे। भाई बहनों को उपहार के साथ सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों ने रक्षा सूत्र बांधने के लिए विभिन्न मुहूर्त निकाले हैं। पूर्व प्रो. व ज्योतिषाचार्य नागेन्द्र प्रतिहस्त ने बताया कि इस वर्ष शाम तक कई मुहूर्त रहेंगे। प्रतिहस्त के अनुसार सोमवार को सुबह 9.28 बजे तक भद्रा रहेगी। इसके बाद शाम तक विभिन्न मुहूर्तों में रक्षा सूत्र बांजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 9.30बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक का समय श्रवण पूजन के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस दौरान श्रवण पूजन के साथ रक्षा सूत्र भी बांधे जा सकते हैं। बाद में 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक अभिजित मुहूर्त में रक्षासूत्र बांधे जा सकते हैं। दिन में 3.30 बजे से शाम को 7 बजे तक चर, लाभ व अमृत के चौधडिय़ों में राखी बांधी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें
श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास पर 5 को कोटा में दीपोत्सव


लॉकडाउन से खरीदारी प्रभावित

रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व रविवार को लॉकडाउन के कारण खरीदारी प्रभावित हुई। राखियों की दुकानें से कई महिलाएं राखियां नहीं खरीद सकी। स्थानीय स्तर पर अधिकतर महिलाएं एक दो दिन पहले ही राखियां खरीदतीं हैं, जो महिलाएं नहीं खरीद पाईं थी, उन्हें अब एन मौके पर रक्षा सूत्र खरीदनें पड़ेंगे। महिलाओं ने बताया कि त्योहार के दिन वैसे ही काम ज्यादा रहते हैं, इससे दिक्कत आती है। राखियों की खरीदारी के साथ मिष्ठाई, किराना, उपहार तथा कपड़ों के व्यापारी भी प्रभावित हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो