scriptबहन और भाई के लिए खास खबर, राशि के अनुरूप रंग की बांधे राखी तो मिलेगा शुभ फल और भाई का प्यार | raksha bandhan festival celebrated 15 august 2019 shubh muhurta | Patrika News

बहन और भाई के लिए खास खबर, राशि के अनुरूप रंग की बांधे राखी तो मिलेगा शुभ फल और भाई का प्यार

locationकोटाPublished: Aug 14, 2019 10:37:41 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

raksha bandhan 2019 भाई की खुशहाली के लिए उसकी राशि के हिसाब से बांधें राखी

raksha bandhan festival celebrated 15 august 2019 shubh muhurta

बहन और भाई के लिए खास खबर, राशि के अनुरूप रंग की बांधे राखी तो मिलेगा शुभ फल और भाई का प्यार

कोटा. इस बार रक्षा बंधन पर्व पर अनोखा संयोग बना है। रक्षा बंधन पर्व व स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन मनाया जाएगा। यह संयोग 19 वर्ष बाद बना है। रक्षा बंधन श्रावणी पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 15 अगस्त को आ रही है। श्रावणी पूर्णिमा 15 अगस्त के दिन भद्रा मुक्त समय होने से रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में रक्षा बंधन नहीं हो सकता है। इस संयोग का अवसर स्वाधीनता दिवस समारोह भी रहेगा।
काल में रक्षा बंधन नहीं हो सकता है। इस संयोग का अवसर स्वाधीनता दिवस समारोह भी रहेगा। ज्योतिषाचार्य अमित जैन अनुसार श्रावणी पूर्णिमा 15 अगस्त को सुर्योदय से शाम 5.59 बजे तक रहेगी। राखी बांधने का समय सुबह से सम्पूर्ण दिन रहेगा । चौघड़िया के हिसाब से राखी बांधने वाले सुबह 6:2से7:39बजे,दिन में 10:54से1:30तक चर, लाभ ,3से3:46 अमृत,शाम 5:23से7बजे तक शुभ के चौघड़िया में राखी का पर्व मनाया जाएगा
मेष: मेष राशि के भाई की कलाई पर यदि लाल रंग की राखी बंधी जाए तो वह काफी शुभ मानी जाती है। इससे आपके भाई के जीवन में ऊर्जा बनी रहेगी।

वृषभ: इस राशि के भाई के लिए सफेद और चांदी रंग की राखी अच्छी रहेगी।
मिथुन: मिथुन राशि के भाई को हरी या चंदन से बनी राखियां पहनानी चाहिए।।

कर्क: सफेद रेशमी धागे या फिर मोतियों से बनी राखी बांधनी चाहिए।

सिंह: पीले या फिर गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए, जोकि काफी अच्छी रहेगी।
कन्या: इस राशि के भाई को सफेद या हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

तुला: हल्के नीले, सफेद या फिर क्रीम रंग की राखी भाई को बांधे, जीवन में खुशियां लाएगी।

वृश्चिक: इस राशि के भाई के लिए गुलाबी या फिर लाल राखी शुभ मानी जाती है।
धनु: धनु राशि के भाई को रेशमी रंग की राखी बांधनी चाहिए। पीले रंग की राखी भी इनके लिए काफी शुभ होती है।

मकर: इन्हें नीले या फिर गहरे नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
कुंभ: यदि आपके भाई कुंभ राशि के हैं तो रूद्राक्ष से बनी राखी उन्हें बांधे। इसके अलावा आप पीले रंग की राखी भी उन्हें बांध सकते हैं।

मीन:भाई को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

जानिए सभी राशि के भाई-बहन इस दिन क्या करें।


मेष- बहन को लाल रंग के वस्त्र दें

वृषभ- बहन को मोती की माला दें

मिथुन- बहन को पिस्ता दें

कर्क- बहन को मिठाई में बर्फी दें
सिंह- बहन को गुड और लाल वस्त्र दें

कन्या-बहन को फल दें

तुला-बहन को दक्षिणा के साथ में चावल दें

वृश्चिक- बहन को केसर दान करें

धनु-बहन को पीले वस्त्र और शहद दें
मकर-बहन को नीले वस्त्र, सोने की वस्तु दें

कुंभ-बहन को तांबे का बर्तन दें

मीन-बहन को घी और पीले वस्त्र दें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो