scriptलॉक डाउन: चैत्र शुक्ल नवमी को जैसे आई हो दिवाली, भक्तो ने ऐसे मनाया राम जन्मोत्सव | Ram Navami celebrated in Kota Ram janmotsava2020 Lock down | Patrika News

लॉक डाउन: चैत्र शुक्ल नवमी को जैसे आई हो दिवाली, भक्तो ने ऐसे मनाया राम जन्मोत्सव

locationकोटाPublished: Apr 02, 2020 09:20:28 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

Lock down प्रगटे पालनहार,लॉ क डाउन के बीच घरों में हुई आराधना,घरों के बाहर जगमगाये दीप

लॉक डाउन: चैत्र शुक्ल नवमी को जैसे आई हो दिवाली, राम नवमी पर ऐसे मनाया राम भक्तो ने जन्मोत्सव

लॉक डाउन: चैत्र शुक्ल नवमी को जैसे आई हो दिवाली, राम नवमी पर ऐसे मनाया राम भक्तो ने जन्मोत्सव


कोटा. चैत्र नवरात्र की नवमी पर गुरुवार को मर्यादा पुरुषोतत्तम श्रीम राम का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया। मंदिरों में विशेष श्रृंगार किए, लेकिन श्रद्धालु मंदिरों में राम लला के जन्म के दर्शन की झांकियों के दर्शन नहीं कर सके। कोरोना वायरस व लॉक डाउन के बीच सरकार की गाइडलाइन के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे मंदिरों में सन्नाटा दौड़ता रहा। जहां हर वर्ष राम जन्मोत्सव की झांकियों के दर्शन व इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इस बार मंदिर में सांई- सांई दौड़ती रही। गोदावरी धाम में दोपहर 12 बजे रामजन्मोत्सव मनाया गया , शाम को मंदिर में हनुमानजी का श्रृंगार किया गया।
श्रीधार के बालाजी का भव्य श्रृंगार किया गया मंदिर के संस्थापक अमर सिंह ने बताया कि राम दरबार विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह अभिषेक और भव्य आरती की गईं। सुन्दर काण्ड ओर हवन पूजन किया गया। आशापूरा, दाढ़ देवी माता समेत अन्य मंदिरों में भी कोरोना वा यरस के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे। इससे मंदिर में सन्नाटा रहा।
जगमगाते नजर आए दीप

कोरोना वायरस के चलते जहां एक और मंदिरों में सन्नाटा दौड़ता रहा वही कई लोगों ने भगवान राम के जन्म उत्सव के मौके पर लोगों ने दीपदान किया कई जगहों पर घरों के बाहर दीपावली की तरह दीप जगमगाते नजर आए। और कई जगह आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो